कनाडा में मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भी हमला किया गया, जहां दीवार पर काले पेंट से खालिस्तान लिखा गया। खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने का यह इकलौता मामला नहीं है। इसके अलावा, कनाडा के वैंकूवर में एक गुरुद्वारे में खालिस्तानियों ने तोड़फोड़ की। खालिस्तानी एजेंडे से अलग रखने वाले और इस गुरुद्वारे को चलाने वाली खालसा दीवान सोसाइटी का मानना है कि चंद लोगों का ग्रुप है, जो सिख धर्मावलंबियों को भी खालिस्तानी एजेंडे के लिए डरा धमका रहा है।
मंदिर को बनाया निशाना
मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थन के नारे लिखे गए। इसको कनाडाई हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही ओटावा नेपियन से कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा में हिंदू और सिख समुदायों से अपील की, जिसमें कहा गया कि इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं, साथ ही धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की कई घटनाओं के बाद खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ सरकारी कार्रवाई की जाए। आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में ग्रेटर टोरंटो में कृष्ण बृंदावन मंदिर पर भी हमला किया गया था।
ये भी पढ़ें: सावधान! फिर लौटेगी कोरोना महामारी; जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पढ़कर आ जाएंगे टेंशन में
मंदिर पहले को लेकर भारतीय मूल के इस कनाडाई सांसद ने भी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘कई साल पहले शुरू हुए हिंदू मंदिरों पर हमले आज भी लगातार जारी हैं। उन्होंने इस हमले को लेकर कहा कि ‘मंदिर पर यह नारे खालिस्तानी चरमपंथ के बढ़ते प्रभाव को दिखाते हैं।
गुरुद्वारे में तोड़फोड़
कनाडा के वैंकूवर में भी एक गुरुद्वारे को खालिस्तानियों ने निशाना बनाया। इस दौरान, गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की गई। यहां खालिस्तान समर्थक नारे और चिन्ह दीवारों पर बना दिए गए। वैंकूवर के इस खालसा दीवान सोसाइटी या KDS गुरुद्वारे (रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे) पर हमले की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। गुरुद्वारे के पार्किंग प्लेस के पास की दीवार पर कई जगह पर स्प्रे-पेंट से खालिस्तान लिखा गया है।
ये भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से कांपे भारत समेत 5 देश, रिक्टर स्केल पर 5 तक रही तीव्रता
संबंधित खबरें
अमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
57 mins ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
2 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
4 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
4 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
12 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
13 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
16 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
19 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
22 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines