हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tariff vs Tariff: ट्रंप को उन्हीं की स्टाइल में कनाडा का जवाब, 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर लगाएगा टैरिफ

US-Canada Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से अमेरिकी शर्तों को स्वीकार करने को कहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कनाडा अमेरिकी शर्तों के आधार पर कदम नहीं उठाता है तो आगे और कड़े आर्थिक फैसले लिए जा सकते हैं.

विज्ञापन
कनाडा सरकार के मुताबिक, इन उत्पादों का कुल आयात मूल्य करीब 20 अरब डॉलर है. (Photo: X)

अमेरिका और कनाडा के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील को लेकर आखिरी बातचीत उस समय फेल हो गई, जब बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक-दूसरे पर ऐन वक्त में शर्तों से पीछे हटने का आरोप लगाया. डील फेल होने के बाद अमेरिका ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिसके बाद उस समय कनाडा के पीएम कार्नी ने ट्रंप सरकार पर पलटवार की चेतावनी दी थी. अब कनाडा ने भी ट्रंप को उन्हीं की स्टाइल में जवाब देते हुए अमेरिका से आयात किए जाने वाले लगभग 700 से अधिक सामानों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है.

कनाडा को कौन-कौन सा सामान बेचता है अमेरिका

कनाडा सरकार के मुताबिक, इन उत्पादों का कुल आयात मूल्य करीब 20 अरब डॉलर है और इन पर लगाए गए नए टैरिफ 8 सितंबर से लागू किए जाएंगे. कनाडा के इस फैसले के बाद अमेरिका से आने वाले स्टील, डेयरी उत्पाद, बिजली के उपकरण, कृषि से जुड़े सामान, फर्नीचर, कपड़े, मछली और सी फूड, कॉस्मेटिक्स और टॉयलेट पेपर जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले उत्पादों पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया जाएगा. हालांकि कुछ चुनिंदा अमेरिकी सामानों पर टैरिफ 50 प्रतिशत तक लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: US-भारत ट्रेड डील पर नया अपडेट, अक्टूबर में समझौता फाइनल करने आएंगे रुबियो और क्या बोले सर्जियो गोर?

विज्ञापन

ट्रंप के टैरिफ का टैरिफ से जवाब

कनाडा के वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैंपेन ने कहा कि उनका देश इस व्यापार टकराव के पक्ष में नहीं है, लेकिन जब आर्थिक संबंधों को दबाव बनाने या हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तब कनाडा के पास अपने हितों की रक्षा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी अमेरिका पर कनाडा को दबाव में लाने और देश के प्रमुख उद्योगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से अमेरिकी शर्तों को स्वीकार करने को कहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कनाडा अमेरिकी शर्तों के आधार पर कदम नहीं उठाता है तो आगे और कड़े आर्थिक फैसले लिए जा सकते हैं. ट्रंप ने कनाडा की कारों, वाहन कलपुर्जों और स्टील पर भी 50 प्रतिशत तक नए टैरिफ लगाने की धमकी दी है. इसके अलावा ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के ट्रंप के बयान के बाद भी दोनों देशों के बीच राजनीतिक माहौल को गरमा गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अमेरिका और कनाडा बीच ट्रेड डील कैंसिल, आज से चुकाना होगा 50% टैरिफ; PM कार्नी ने ट्रंप सरकार को दी चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola