California Los Angeles Wildfire Latest Update: अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी आग पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गई है। 80 घंटे बाद भी अमेरिका इस आग पर काबू नहीं पा सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस आग में 10 लोगों की मौत हो गई, 10 हजार से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गई हैं और 30 हजार से ज्यादा घर आग की चपेट में आ चुके हैं। आलम यह है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी अपना घर खाली करना पड़ा।
आग से कितना हुआ नुकसान?
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी यह आग हॉलीवुड हिल्स तक पहुंच हई है। हालांकि कई घंटों की मशक्कत के बाद इस आग को हॉलीवुड हिल्स तक पहुंचने से रोका गया है। आंकड़ों की मानें तो पिछले 4 दिन में यह आग 35 एकड़ जमीन में फैल गई, जिससे 8 बिलियन डॉलर (68 हजार करोड़) रुपए का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें- 48000 करोड़ का नुकसान, कर्फ्यू-इमरजेंसी; अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अग्निकांड से कैसे हालात?
कैसे लगी आग?
कैलिफॉर्निया के लॉस एंजिलिस के जंगलों में आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। हालांकि इसके पीछे 2 थ्योरी बताई जा रही हैं। पहला किसी पर्यटक ने कैंपिंग के दौरान जंगल में आग जलाई, जिससे यह आग पूरे जंगल में फैल गई। दूसरा जंगलों के बीच से गुजरने वाले बिजली के तारों से आग लग सकती है।
अचानक कैसे फैली आग?
खबरों की मानें तो पिछले 2 साल से कैलिफोर्निया में भारी बारिश देखने को मिली, जिससे जंगल में ढेर सारी घांस उग आई थी। वहीं इस साल बारिश कम होने से जंगल सूखा पड़ा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। वहीं कैलिफोर्निया से 200 मील दूर ग्रेट बेसिल रेगिस्तान से आने वाली गर्म हवाओं ने भी आग की लपटों में घी का काम किया। यह हवाएं सांता एना की पहाड़ियों से होते हुए कैलिफोर्निया आती हैं, जिससे इन्हें सांता एना एयर भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- Donald Trump की बिना शर्त रिहाई कैसे? जानें इस कानून के बारे में सबकुछ
80 घंटे बाद भी क्यों नहीं बुझी आग?
लॉस एंजिलिस में लगी आग को बुझाने के लिए 5 फॉरेस्ट सर्विस एयर टैंकर, 10 हेलिकॉप्टर और 7500 फायर फाइटर्स मौजूद हैं। मगर 80 घंटे बाद भी इस आग पर काबू नहीं पाया गया है। TFRI (Tropical Forest Research Institute) के वैज्ञानिक धीरज गुप्ता का कहना है कि यह कैनोपी फायर है। यह आग पेड़ों के ऊंचे झुरमुटों पर लगी है और ऊपर ही ऊपर एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक फैलती है। इसे रोकना आसान नहीं है।
कैसे बुझेगी आग?
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड हिल्स की तरफ जाने वाली सनसेट फायर पर काबू पा लिया गया है। हालांकि सांता एना हवाओं के कारण यह आग अभी और भी ज्यादा फैल सकती है। हवा की स्पीड कम होने या हवा उल्टी दिशा में बहने के बाद ही इस आग पर काबू पाया जा सकता है। वहीं अगर आसपास के इलाके में नमी बन जाए या फिर जंगल में तेज बारिश हो, तभी यह आग बुझ सकती है। इस आग को पूरी तरह से बुझाने में महीनों लग जाएंगे।
यह भी पढ़ें- विमान से कूदते यात्रियों का वीडियो वायरल, इंजन में आग की अलर्ट के बाद मची भगदड़
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
7 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
8 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
9 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
11 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
12 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
15 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
17 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
17 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
18 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines