---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

विमान से कूदते यात्रियों का वीडियो वायरल, इंजन में आग की अलर्ट के बाद मची भगदड़

Delta Air Lines Flight Viral Video : हार्ट्सफील्ड-जैक्सन दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है, इस हवाई अड्डे पर एक विमान के आपातकालीन लैंडिंग के बाद सनसनी मच गई। जानें क्यों विमान से कूदते दिखे यात्री।

---विज्ञापन---

Delta Air Lines Flight Viral Video : अमेरिका में एक हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान के लैंड होते ही यात्री कूदकर भागते दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अटलांटा के हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिनियापोलिस-सेंट पॉल के लिए उड़ान भरने वाली डेल्टा एयर लाइन्स की एक फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। 201 यात्रियों को ले जा रहे बोइंग 757-300 में इंजन में समस्या आई, जिसके कारण विमान की लैंडिंग हुई।

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को तुरंत ही विमान से बाहर निकाला गया, सामने आए वीडियो में यात्री आपातकालीन स्लाइड का इस्तेमाल करके बाहर निकलते देखे जा सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, निकासी के दौरान चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

---विज्ञापन---

विमान के इंजन में आई खराबी

हार्ट्सफील्ड-जैक्सन दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है, जहां इस घटना के बाद काफी देर तक हंगामा मचा रहा। एयरलाइन ने पुष्टि की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इंजन की खराबी की गहन जांच की जा रही है। प्रभावित यात्रियों को सुविधा प्रदान करने और उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

देखें वीडियो


आपातकालीन स्लाइड का उपयोग जरूरत पड़ने पर विमान से तेजी से बाहर निकलने के लिए उपयोग किया जाता है, हालांकि इस स्लाइड की डिजाइन सीधी खड़ी हुई हैं, जिसके कारण मामूली चोटें ही लग जाती हैं। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों में से कुछ लोगों ने स्टाफ की प्रशंसा की, जबकि कुछ ने इसे बेहद डरावना बताया है। इस गंभीर घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं आई और कुछ ही घंटों में स्थिति को सुलझा लिया गया।

First published on: Jan 11, 2025 10:17 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola