अमेरिका के California में एक बड़े केमिकल हादसे का खतरा मंडरा रहा है. गार्डन ग्रोव इलाके में मौजूद एयरोस्पेस कंपनी GKN Aerospace के प्लांट में मौजूद जहरीले रसायन से भरे टैंक में विस्फोट की आशंका जताई गई है. इस खतरे को देखते हुए करीब 50 हजार लोगों को आसपास के इलाकों से सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, टैंक में ‘मिथाइल मेथाक्रिलेट’ नाम का केमिकल रखा हुआ है. ये रसायन प्लास्टिक और रेजिन बनाने में इस्तेमाल होता है, लेकिन बेहद ज्वलनशील और जहरीला माना जाता है. बताया गया कि टैंक के अंदर तापमान लगातार बढ़ता गया और स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि धमाके का खतरा पैदा हो गया.
ये भी पढ़ें: अमेरिका के इस देश में नागरिकता लेनी बेहद आसान, सस्ते में मिलेगा पासपोर्ट
कितना खतरनाक है ये केमिकल?
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जिस इलाके में ये प्लांट मौजूद है, वहां लगभग 23 वर्ग किलोमीटर तक असर पड़ सकता है. इसी वजह से Westminster, Stanton, Anaheim और आसपास के कई शहरों में लोगों को तुरंत घर खाली करने के आदेश दिए गए. कई स्थानीय लोगों ने आंखों में जलन, चक्कर आना और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें भी की हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक इस केमिकल के संपर्क में रहने से फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. फायर डिपार्टमेंट लगातार टैंक को ठंडा करने की कोशिश कर रहा है. ड्रोन और खास उपकरणों की मदद से तापमान पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने टैंक में एक दरार मिलने की जानकारी दी है, जिससे दबाव थोड़ा कम हो सकता है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है.
लोगों से की अपील
दमकलकर्मियों और पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने अब तक टैंक के आसपास के क्षेत्र की जांच कर ली है और हवा में किसी भी तरह की हानिकारक रासायनिक गैस नहीं पाई है. अधिकारियों का ये भी मानना है कि टैंक में मिली दरार शायद थोड़ी मददगार साबित हो रही है. इससे दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, बजाय इसके कि वो अंदर जमा हो जाए. उन्होंने कहा कि अभी स्थिति कंट्रोल में नहीं हुई है, ये अभियान आज रात ही चलाना होगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि खाली कराए गए इलाके से दूर रहें. फिलहाल हालात को देखते हुए ऑरेंज काउंटी में आपातकाल घोषित कर दिया है. राज्य सरकार ने संघीय एजेंसियों से भी मदद मांगी है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.
ये भी पढ़ें: Petrol Price Hike: बढ़ गए पेट्रोल के दाम, भारत के LPG संकट का अमेरिका में असर
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
2 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
6 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
6 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
13 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
14 hrs agoLIVE: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, छत्रसाल स्टेडियम में हैं प्रियंका
14 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
15 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines