मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से ग्लोबल ऑयल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. भारत में LPG की कमी का असर अब अमेरिका के कैलिफोर्निया तक पहुंच गया है, जहां पेट्रोल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.
भारत में क्यों बढ़ी रसोई गैस की परेशानी?

2 / 5
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आयात करता है. होर्मुज स्ट्रेट के जरिए आने वाली सप्लाई प्रभावित होने से LPG की कमी बढ़ी है. कई शहरों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी देरी से हो रही है और कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है.
होर्मुज स्ट्रेट क्यों है इतना अहम?

3 / 5
दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल और गैस की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजरती है. ईरान युद्ध के बाद यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट गहराने लगा. भारत ज्यादा आबादी वाला देश है. लोगों को एलपीजी में कोई दिक्कत ना हो, इसीलिए सराकर ने देश की कंपनियों से कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा LPG बनाएं.
तेल कंपनियों ने क्या किया?

4 / 5
तेल कंपनियों ने ज्यादा LPG बनाने के चक्कर में जरूरी काम छोड़ दिया. दरअसल, LPG का इस्तेमाल एक और चीज बनाने में भी होता है जिसे 'एल्काइलेट' कहते हैं. ये एक खास तरह का केमिकल है जो पेट्रोल में मिलाया जाता है. इसे पेट्रोल को साफ और बेहतर बनाने के लिए मिलाया जाता है. भारत यही एल्काइलेट दूसरे देशों को भी भेजता था. लेकिन प्रोडक्शन ना होने की वजह भारत ये निर्यात नहीं कर पाया.
कैलिफोर्निया पर कैसे पड़ा असर?

5 / 5
दरअसल, कैलिफोर्निया में प्रदूषण कम करने के लिए एक खास तरह का पेट्रोल चाहिए होता है, जिसे बनाने के लिए एल्काइलेट बेहद जरूरी होता है. मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से कैलिफोर्निया को जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों से रिफाइन्ड पेट्रोल मिलना बंद हो गया. दूसरी तरफ, कैलिफोर्निया को भारत से एल्काइलेट भी मिलना भी बंद हो गया है. यही वजह है कि कैलिफोर्निया में पेट्रोल संकट हो गया और तेल की कीमत 6 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई.
(All Photos Credit: Social Media)