हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bulgaria: बुल्गारिया में बच्चे समेत 18 प्रवासी मृत मिले, लावारिस ट्रक में पड़ी थी लाशें

विज्ञापन

Bulgaria:  बुल्गारिया में एक लावारिस ट्रक में बच्चों समेत 18 लोगों की लाश मिली है। बल्गेरियाई समाचार पत्र ट्रूड ने बताया कि लोकोरस्को के सोफिया गांव में लावारिस ट्रक से लाशों की बरामदगी की गई। मृतकों में सिर्फ एक बच्चा शामिल है।

बुल्गारिया के गृह मंत्रालय के मुताबिक कुल मिलाकर करीब 40 लोग उस जगह पर छिपे हुए थे जिनमें से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और बचे लोगों को इलाज के लिए पिरोगोव, सेंट अन्ना और वीएमए अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

और पढ़िए – सीरिया पर इजरायल का मिसाइल अटैक, रिहाइशी इलाके को बनाया निशाना, 15 की मौत

ट्रक के जरिए 40 अवैध प्रवासियों को ले जाया जा रहा था

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक अवैध प्रवासियों को ले जा रहा था। ट्रक में कुल लगभग 40 लोग सवार थे, जो लकड़ियों के नीचे एक छिपे हुए स्थान पर छिपे हुए थे।

आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से अब तक 18 की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, फरार ट्रक ड्राइवर की पहचान के लिए जांच पड़ताल जारी है।

Belgurian TV bTV के अनुसार, ट्रक में मरने वाले 18 प्रवासियों में से एक बच्चा भी है। पांच अन्य बच्चे घायल हो गए जिन्हें जांच और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बल्गेरियाई समाचार पत्र ट्रूड ने बताया कि प्रवासियों में कोई महिला नहीं है।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें