पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में 23 अप्रैल को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान BSF जवान पीके साव गलती से पाकिस्तान में घुस गए। बीएसएफ जवान की वापसी के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इसके बाद भी पीके साव की वापसी का पांचवां दिन भी उम्मीदों के सहारे बीत गया। वह अभी भी पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में हैं। बीते शुक्रवार को बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच एक फ्लैग मीटिंग भी हुई थी।
पाकिस्तान ने नहीं दिया जवाब
इस बैठक में पाकिस्तान के रेंजर्स ने भरोसा दिलाया था कि वह जल्द ही जवान की वापसी को लेकर जानकारी देंगे। लेकिन अभी तक पाक रेंजर्स की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वह BSF जवान को कब और कैसे लौटाएंगे। बीएसएफ अधिकारी लगातार जवान को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के 17 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने लोगों के दी खास सलाह
क्या बोले BSF अधिकारी?
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे से अपने जवान को वापस लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। जब कभी भी कोई जवान अनजाने में सीमा पार करता है, तो अमूमन उसके साथ बुरा बर्ताव नहीं किया जाता। फिर भी इस बार पूरी सतर्कता बरती जा रही है ताकि जवान पीके साव को किसी भी तरह की तकलीफ या नुकसान न पहुंचे। हुगली जिले के रिसड़ा निवासी जवान पीके साव के परिवार की हालत बेहद चिंता भरी है। परिजन हर पल उनके सुरक्षित घर लौटने की दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही परिवार बीएसएफ से अच्छी खबर का इंतजार कर रहा है।
संबंधित खबरें
फ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
1 hr agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
2 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
3 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
12 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
16 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
17 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
19 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
21 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
21 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines