ब्रिटेन के एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजीब पोस्ट कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। माइल्स रूटलेज नामक इस यूट्यूबर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि जब मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा, तो हर उस विदेशी शक्ति के लिए वॉर्निंग के तौर पर न्यूक्लियर मिसाइल लगा दूंगा जो ब्रिटेन के हितों और मामलों में दखल देगी। रूटलेज यहीं नहीं रुके इस पोस्ट पर एक कमेंट में उसने लिखा कि मैं शायद इसे लेकर भारत पर परमाणु हमला कर दूंगा। अपनी इस पोस्ट में उसने एक वीडियो भी अटैच किया था जिसमें कथित तौर पर अमेरिका में छिपे हुए सिलोस से परमाणु मिसाइल निकलती दिख रही हैं।
क्या-क्या बोला माइल्स रूटलेज?
अपनी इस पोस्ट में रूटलेज ने यह भी लिखा कि मैं बहुत बड़े मामलों की बात नहीं कर रहा। मैं छोटे से छोटे विवाद पर भी पूरे के पूरे देश को तबाह करने के लिए तैयार हूं। बता दें कि ‘मजाक’ के तौर पर की गई रूटलेज की इस पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उसकी इस पोस्ट पर उसे डीएम में धमकियां भी मिलने लगीं। ऐसी ही एक धमकी को लेकर उसे लगा कि यह किसी भारतीय ने दी है तो वह भारतीयों के खिलाफ नस्लीय कमेंट करके उनके स्क्रीनशॉट शेयर करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स उसे रेसिस्ट और भड़काने वाला बता रहे हैं। इसे लेकर रूटलेज ने कहा कि आप मानें या न मानें मुझे भारत बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
पोस्ट पर भड़के भारतीय यूजर्स
माइल्स की इस धमकी पर एक भारतीय यूजर ने लिखा कि तुमको लगता है कि तुम मेरे घर को तबाह करने की धमती दे सकते हो? यह केवल ईंट और मौरंग से नहीं बना है, हमारा देश हमारी विरासत और हमारा भविष्य है। तुम कोशिश करके देख सकते हो और तब बता चल जाएगा कि हम अपने देश को लेकर कितने प्रोटेक्टिव हो सकते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि तुम्हारे पास कोई न्यूक्लियर सिलो नहीं हैं। ब्रिटेन ने कभी लैंड बेस्ड मिसाइल प्रोग्राम डेवलप नहीं किया और तुम्हारी सरकार एयर ड्रॉप्ड हथियारों करो 30 साल पहले डीकमीशन कर चुकी है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी।
ये भी पढ़ें: कपड़े का रंग भी कटवा सकता है चालान! कार चलाने जा रहे हैं तो जरूर रखें ध्यान
ये भी पढ़ें: ‘तुम रहोगे या मैं…’ MVA की बैठक में उद्धव ठाकरे ने किसको दे दिया खुला चैलेंज
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होंगे चुनाव; तब से अब तक कितनी बदल गई तस्वीर?
संबंधित खबरें
LIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
6 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
15 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
20 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
21 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
22 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
22 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines