Uddhav Thackeray

Video : 'तुम रहोगे या मैं...', MVA की बैठक में उद्धव ठाकरे ने किसे दिया खुला चैलेंज?

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनकी तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इसी को लेकर आज हुई एमवीए की बैठक में उद्धव ठाकरे ने क्या कहा… जानिए इस खास वीडियो रिपोर्ट में।

Uddhav Thackeray On Maharashtra Assembly Election :  भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। उम्मीद लगाई जा रही थी कि महाराष्ट्र के लिए भी चुनाव की तारीखें आज सामने आ जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि महाराष्ट्र में चुनावी गतिविधियां धीमी हो गई हैं। आज ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एमवीए (महा विकास अघाड़ी) की बैठक में आज बड़ी बात कह दी।

बैठक में ठाकरे ने कहा कि हम लोग आज से आगे की लड़ाई की शुरुआत करने जा रहे हैं। हमारी जीत तय है। सभी पूछ रहे हैं कि सीएम पद के लिए इस बार किसे चेहरा बनाया जाएगा। मेरा कहना यह है कि आप जिसे भी सीएम बनाएंगे मैं आपके साथ हूं। वहीं, तारीखों के ऐलान को लेकर ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग आज ऐलान कर दे, हम तैयार हैं। भाजपा को हराने के लिए हमें शपथ लेनी होगी कि उम्मीदवारी मिले या न मिले हम जमकर काम करेंगे। हमें ‘तुम रहोगे या मैं’ इस जिद से काम करना होगा। देखिए यह खास वीडियो रिपोर्ट।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ