---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

मां-बाप का कत्ल कर घर में छिपाई लाश, शव के साथ 4 साल गुजारे; रूह कंपा देगी जुर्म की खौफनाक वारदात

British Women Killed her Parents: एक महिला ने पहले अपने ही माता-पिता का कत्ल किया और घर में उनकी अस्थाई कब्र बना दी। महिला ने उन लाशों के साथ 4 साल गुजार दिए। रूह कंपा देने वाली इस वारदात ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। अदालत ने महिला को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

---विज्ञापन---

British Women lived with Parents Dead Body: ब्रिटेन की कोर्ट ने एक महिला को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत का आदेश है कि अगले 36 सालों तक महिला को पेरोल भी नहीं दी जाएगी। जुर्म की इस कहानी ने हर किसी की रूह कंपा दी है। महिला ने अपने ही माता-पिता का मर्डर करके उनकी लाशों को घर में छिपा दिया। महिला ने उन्हीं लाशों के साथ एक ही घर में 4 साल बिता दिए। यह मामला सामने आया तो सभी के होश उड़ गए।

2019 में किया मर्डर

वर्जीनिया मैक्कुलो ने माता-पिता का कत्ल करने के बाद उनके पैसे उड़ाए। इस वारदात को परिवार और दोस्तों से छिपाने के लिए उसने जी-जान लगा दी। यह मामला जून 2019 का है। माता-पिता की मौत के लिए साउथ ईस्ट इंग्लैंड की चेम्सफोर्ड क्राउन कोर्ट ने महिला को उम्र कैद की सजा दी है। जज जेरेमी जॉनसन का कहना है कि वर्जीनिया के द्वारा की गई वारदात ने पेरेंट्स और बच्चों के बीच विश्वास के रिश्ते को तार-तार कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Video: इजराइल-हमास-हिजबुल्ला के युद्ध में हूती ग्रुप की एंट्री! इजरायली और अमेरिकी टैंकरों पर किया हमला

सितंबर 2023 में खुला राज

पिछले साल सितंबर में जब पुलिस ने वर्जीनिया के घर पर छापा मारा, तो घर से 2 लाशें बरामद हुईं। वर्जीनिया ने खुद पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है। 36 वर्षीय वर्जीनिया ने पहले अपने 70 साल के पिता जॉन मैक्कुलो को जहर देकर मार डाला। वर्जीनिया ने पिता की ड्रिंक में जहर की गोली मिला दी। वहीं अगले दिन उसने अपनी मां पर हथौड़े से हमला किया और फिर चाकू से गोद कर मां की हत्या कर दी।

---विज्ञापन---

घर में रखी लाश

वर्जीनिया का कहना है कि उन्हें अच्छी तरह से पता था कि यह कभी न कभी होना ही है। मैं अपनी सजा काटने के लिए तैयार हूं। वर्जीनिया ने पुलिस को वो हथौड़ा और चाकू भी दिया, जिससे उसने अपनी मां की हत्या की थी। वर्जीनिया ने पिता की लाश को पत्थरों से बने मकबरे में रखा था और मां के शव को स्लीपिंग बैग में लपेट कर अलमारी में रख दिया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर वर्जीनिया को हिरासत में लिया था।

पैसों के लिए की हत्या

वर्जीनिया ने माता-पिता के क्रेडिट कार्ड पर काफी कर्ज लिया था। वर्जीनिया उनकी पेंशन के पैसों से जमकर ऐश करती थी। वहीं परिवार या दोस्त जब वर्जीनिया से उसके माता-पिता के बारे में पूछते, तो वो उन्हें बताती कि उसके पेरेंट्स बीमार हैं या फिर कई दिनों के लिए घूमने गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bella Ciao : इस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रोटेस्ट का एंथम बन गया Money Heist का टाइटिल सॉन्ग!

First published on: Oct 12, 2024 08:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola