हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चाकू घोंपा, उंगली फिराकर खून चाटा और...सैनिक के साथ दरिंदगी की डराने वाली कहानी!

Deadly Attack on Soldier: एक सैनिक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर को चाकू से हमला करने के बाद खून चाटते हुए भी देखा गया। सैनिक की हालत नाजुक बनी हुई है और ब्रिटिश सेना ने बयान जारी करके घटनाक्रम पर खेद जताया है।

विज्ञापन
पुलिस ने वारदातस्थल को सील कर दिया है।

British Soldier Stabbed Brutally: ब्रिटेन में आर्मी बेस कैंप के बाहर बैरक के पास सेना के एक जवान पर जानलेवा हमला हुआ। उसे एक शख्स ने बुरी तरह चाकू से गोद दिया। इतना ही नहीं हमलावर ने सैनिक को चाकू घोंपने के बाद उसे निकालकर उस पर उंगली फेरी और उस पर लगा सैनिक का खून चाटा। यह खुलासा उस शख्स ने किया, जिसने घटनाक्रम को आंखों से देखा। उसने पुलिस को बताया कि उसने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी और फिर दौड़कर आया।

उसने देखा कि सड़क पर सैनिक घायल पड़ा है और हमलावर चाकू पर लगा खून उंगली से चाट रहा है। हमलावर की उम्र करीब 40 साल है, जो मोपेड पर आया था। वह नकाबपोश था और उसने सैनिक पर बार-बार चाकू से वार किए। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर ने स्की मास्क और नासा बॉम्बर जैकेट पहना हुआ था। एक महिला, जो सैनिक के साथ था, उसने उसे हमलावर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर उसे बार-बार चाकू घोंपता रहा।

यह भी पढ़ें:जिसे किस्मत ने बचाया, वो आगे कैसे जिएगी? हादसे में खत्म हो चुका है बच्ची का पूरा परिवार

विज्ञापन

हमलावर ने सैनिक पर चाकू से कई वार किए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहगीरों ने घायल सैनिक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत नाजुक है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। सैनिक पर हमला चैथम और गिलिंगम के बीच ब्रॉम्पटन बैरक के बाहर भारतीय समयानुसार 23 जुलाई की शाम को करीब 6 बजे हुआ, जब वह सड़क पर टहल रहा था। एक बार चाकू लगने के बाद वर्दी पहने हुए सिपाही ने किसी तरह अपने पैरों पर खड़े होकर अपने घर की ओर कदम बढ़ाया, जो बैरक से सिर्फ 50 गज की दूरी पर था।

हमलावर ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और उस पर दूसरी बार हमला किया। सैनिक की मदद करने के लिए दौड़े एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सैनिक के पूरे शरीर पर घाव थे। उसके चेहरे का एक हिस्सा लटक रहा था। उसकी बैरक से बाहर निकली महिला उसे देखकर चिल्ला रही थी। उसने उसे हमलावर के चंगुल के छुड़ाने की काफी कोशिश की, वहीं लोगों को मौके पर जुटते देखकर आरोपी अपनी मोपेड लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:200 पैसेंजर एक साथ बीमार, सुहाना सफर दर्द में बदला; ऐसा क्या हुआ जो अचानक क्रूज पर मचा हाहाकार

ब्रिटिश सेना ने बयान जारी करके खेद जताया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलाका पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 24 साल के एक युवक को हिरासत में लिया है, जो इलाके में लगे CCTV कैमरों में नजर आया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर शायद किसी सैनिक पर हमला करने की फिराक में था। उसने किसी और पर हमला नहीं किया, सिर्फ टहल रहे सैनिक को टारगेट किया। उसकी बैरक से निकली महिला ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावर ने उसे पर चाकू मारने की कोशिश की, अन्यथा उसने उसे मारने का प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन

ब्रिटिश सेना ने भी एक बयान जारी करके इस दुखद घटना के बारे में बताया और आश्वासन दिया कि चैथम केंट में सैनिक पर हुए हमले की जांच की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि क्या हुआ और क्यों हुआ? जिस किसी ने भी हमला होते देखा है या हमलावर को लेकर, जिसके पास भी कोई प्रासंगिक जानकारी है, वह केंट पुलिस से संपर्क करे।

यह भी पढ़ें:नया blood test, 10 साल पहले पता चल जाएगा कौन सी होगी बीमारी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola