British airways pilot Shameful act: ब्रिटिश एयरवेज के एक पायलट की शर्मनाक हरकत के कारण काफी नुकसान कंपनी को उठाना पड़ा है। यूके के लिए खचाखच भरी फ्लाइट को उड़ाने से पहले पायलट ने एक टॉपलेस महिला से कोकीन छीन ली। जिसके बाद फ्लाइट को ब्रिटेन ले जाने की कोशिश की। लेकिन उसको काबू कर लिया गया। पायलट अमेरिका के डेवोन शहर का रहने वाला है। उसका नाम माइक बीटन है। शादीशुदा बीटन ने अपनी महिला सहयोगी के सामने कोकीन छीनने की बात करते कहा कि वह बचपन में बहुत शरारती रहा है। जिसके बाद खुद के ड्रग्स पीने को लेकर काफी डींगें हांकी।
यह भी पढ़ें-कनाडा से बेहतर और सस्ती पढ़ाई वाले देश, भारतीय छात्र आसानी से कर सकते हैं अप्लाई
जिसके बाद महिला ने संबंधित अथॉरिटी को इस बाबत सूचित कर दिया। अथॉरिटी की ओर से जोहान्सबर्ग से लंदन जा रही उड़ान को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद पायलट का मेडिकल करवा उसे बर्खास्त कर दिया गया। बीटन विमान को लेकर जाने ही वाला था कि महिला कर्मी ने अलार्म बजा दिया। एक अनुमान के हिसाब से 12 घंटे की फ्लाइट रद्द होने से कंपनी को लगभग एक लाख पाउंड का नुकसान हुआ है। जिसके बाद पायलट का हीथ्रो में टेस्ट करवाया गया और एक साधारण यात्री के तौर पर उसको घर लाया गया।
पायलट दो लड़कों और महिला के साथ गया था नाइट क्लब
बीटन का ये ड्रामा तब हुआ, जब जोहान्सबर्ग से वापसी के लिए फ्लाइट आनी थी। लेकिन को-पायलट के नहीं आने के कारण उड़ान में समय बाकी था। जिसके कारण वह छुट्टी में रात के समय अपनी महिला सहयोगी, जो उसकी दोस्त भी है, के साथ एन्जॉय करने लगा था। वह शहर के किसी नाइट क्लब स्पेनिश बर्ड में भी गया और वहां दो लड़कों और एक महिला वेल्श के साथ टाइम बिताया।
एक लड़के ने वेल्श के बारे में बताया था कि वह उससे प्यार करता है। उन लोगों ने वहां ड्रिंक भी ली थी। बीटन ने महिला सहयोगी को बताया था कि वह भी वेल्श को चाहने लगा था। जिसके बाद उसने डींग हांकी कि कैसे वहां लड़कियां टॉपलेस डांस कर रही थी। लेकिन बाद में गलती पाए जाने पर एयरलाइन की ओर से उसे प्रतिबंधित कर दिया गया।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines