---विज्ञापन---

300 पैसेंजरों के साथ गजब का ‘खेल’; 7000KM के सफर और 9 घंटे बाद जहाज जहां से उड़ा, वहीं हुआ लैंड

British Airways London to Houston Flight: ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट के पैसेंजरों के साथ उस समय गजब का खेल हो गया, जब जहाज जहां से से उड़ा, वहीं लैंड हो गया। न एयरपोर्ट अधिकारियों को कुछ समझ आया और न ही पायलट समझ पास कि आखिर क्या हुआ?

---विज्ञापन---

British Airways Flight Lands on Same Airport: फ्लाइटों से जुड़े हादसों की खबर अभी तक सुनी होंगी, लेकिन हम आपको एक ऐसे घटनाक्रम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। फ्लाइट के पैसेंजर भी चकरा गए। एयरपोर्ट अधिकारियों, एयरलाइंस अधिकारियों, पायलटों और क्रू मेंबरों को भी कुछ समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ?

दरअसल, एक जहाज 9 घंटे तक 7 हजार किलोमीटर का सफर करने के बाद उसी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां से उसने उड़ान भरी थी। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट 300 यात्रियों के साथ लंदन से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना हुई और 9 घंटे से अधिक समय के बाद उसी हवाई अड्डे पर लौट आई। अटलांटिक महासागर को पार करने के बाद घूमकर फ्लाइट लंदन हवाई अड्डे पर ही वापस आ गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:NEET 2024: 1563 स्टूडेंट्स को झटका, NTA क्यों बैकफुट पर आया? 3 पॉइंट में जानें क्या है विवाद

टेक्निकल फॉल्ट के कारण अजीबोगरीब लैंडिंग

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है, जिसका खुलासा आज हुआ। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट 195 लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से ह्यूस्टन के सफर पर निकली। करीब 10 घंटे का सफर था। 30 मिनट की देरी से फ्लाइट ने उड़ान भरी थी, 9 घंटे बाद फ्लाइट हीथ्रो एयरपोर्ट पर ही लैंड हो गई। 9 घंटे में बोइंग 787 ने 4,600 मील का चक्कर लगाया। 7000 किलोमीटर का सफर तय किया।

---विज्ञापन---

अटलांटिक महासागर पार किया, लेकिन पैसेंजर अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने की बजाय, वहीं पहुंच गए जहां से चले थे। इस अजीबोगरीब स्थिति के लिए ब्रिटिश एयरवेज ने टेक्निकल फॉल्ट को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि असुविधा के लिए खेद है। वहीं यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया, लेकिन इस अजीबोगरीब लैंडिंग से कई पैसेंजर खूब हंसे।

यह भी पढ़ें:घोर पाप! हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन; लाइसेंस रद्द होने के बावजूद मां का दूध बेच रही बेंगुलरु की कंपनी

---विज्ञापन---

पायलट ने बताई उसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की वजह

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट को पता था कि जहाज वापस हीथ्रो एयरपोर्ट जा रहा है। वहीं जहाज की सेफ लैंडिंग कराई गई, लेकिन एयरवेज के सूत्रों से पता चला है कि बोइंग प्लेन के इंजन में टेक्निकल फॉल्ट आ गया था, लेकिन अगर बोइंग प्लेन खराबी के चलते अमेरिका में लैंड होता तो उसका वापस आना मुश्किल होता। क्योंकि प्लेन में ईंधन काफी था, इसलिए पायलट ने वापस लंदन आना बेहतर समझा। एयरवेज ने बताया कि यात्रियों से माफी मांगते हैं। उन्हें अगली फ्लाइट से डेस्टिनेशन पर भेजा गया है। जो नहीं गए, उन्हें रिफंड दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें:लड़की के अंडरगारमेंट उतारना या निर्वस्त्र होना, दुष्कर्म का प्रयास है या नहीं? पढ़ें हाईकोर्ट का अहम फैसला

---विज्ञापन---

First published on: Jun 13, 2024 01:55 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola