हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुलिस पर पत्थर फेंक मनाया जश्न, कौन है UK का सबसे खूंखार 12 साल का दंगाई? जिसकी करतूतें बता कोर्ट में रोने लगी मां

Britain Violence Latest Update: अंग्रेजों के देश में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। वहां की पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने सबसे खूंखार दंगाई को गिरफ्तार किया है। खूंखार दंगाई की उम्र जानकार आप सिर पकड़ लेंगे। आखिर पुलिस ने किसे दबोचा है? आगे विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

UK Crime News in Hindi: यूके में पिछले कई दिन से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब ब्रिटेन की मैनचेस्टर पुलिस ने सबसे खूंखार दंगाइयों को पकड़ने का दावा किया है। आप इनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। सबसे खूंखार दंगाई 12 साल का बच्चा है। जो दो हमलों में शामिल था। वहीं, एक 13 साल की लड़की को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह भी दो हमलों में शामिल थी। ये दोनों स्टूडेंट हैं। लड़का मैनचेस्टर में पुलिस और यात्रियों से भरी बस पर हमला करने में शामिल था। वहीं, 3 दिन बाद यह दूसरे दंगे में भी शामिल पाया गया। इस लड़के को पुलिस पर ईंटे फेंकते और गुंडों को पत्थर थमाते देखा गया था। भीड़ ने रिफ्यूजी होटल पर अटैक किया था। यह लड़का बस के आगे खड़ा हो गया था। जिसके कारण ड्राइवर को बस रोकनी पड़ी। इस बस में कई यात्रियों को हमले में चोटें लगीं।

यह भी पढ़ें:सुहागरात से पहले इस देश की महिलाओं को देना पड़ता है वर्जिनिटी टेस्ट, ऐसे पूरी होती है रस्म

वहीं, 3 दिन बाद पुलिस ने फिर इस आरोपी को बालाक्लावा (हेलमेट जैसी टोपी) पहने देखा। यह लूट और हमले की वारदात में शामिल रहा। जिला न्यायाधीश जोआन हर्स्ट ने उसे दोषी करार दिया है। जिसे 2 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। लड़का 3 अगस्त और 31 जुलाई के दंगे में शामिल था। कोर्ट में अपने बेटे की गलतियों को मां ने भी स्वीकार किया। मां रोने लगी और बताया कि उसका व्यवहार काफी आक्रामक है। उसने दंगे के लिए मना किया था। लेकिन वह नहीं माना। 12 साल का एक और लड़का भी साउथपोर्ट में पुलिस पर हमला करते दिखा है। फुटेज सामने आने के बाद उसे भी दोषी ठहराया गया है।

विज्ञापन

अब तक 975 लोग गिरफ्तार

13 साल की लड़की को भी दंगा और लूट के मामले में बेसिंगस्टोक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया है। 31 जुलाई को पॉटर्स इंटरनेशनल होटल के बाहर हुए दंगे में लड़की शामिल थी। बता दें कि 29 जुलाई को टेलर स्विफ्ट थीम वाली डांस क्लास में 6 वर्षीय बेबे किंग, 9 साल की एलिस दा सिल्वा अगुइर और 7 साल की एल्सी डॉट स्टैनकॉम्ब को चाकू घोंपा गया था। जिसके बाद से ब्रिटेन में दंगे हो रहे हैं। अब तक 975 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। 546 मामलों की जांच पेंडिंग है। नस्लीय हिंसा के कारण काफी लोग घायल हुए हैं। दंगे के मामले में पुलिस ने 18 साल के कोल स्टीवर्ट को भी अरेस्ट किया है।

यह भी पढ़ें:सप्ताह में कितनी बार करें संभोग? क्या सच में इससे बढ़ती है उम्र? सामने आई ये नई स्टडी रिपोर्ट

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:9 साल की बेट‍ियां बनेंगी दुल्‍हन! इस मुस्‍ल‍िम देश ने आख‍िर क्‍यों बना डाला नया कानून?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola