---विज्ञापन---

पुलिसकर्मी निकला सीरियल रेपिस्ट, 6 महिलाओं को बनाया शिकार; बंधक बना करता था दरिंदगी

British Police Man PC Cliff Mitchell Rape Charge women: एक पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए होता है। अगर वह सुरक्षा की बजाय आम शहरी को ही अपना निशाना बनाने लगे तो यह काफी हैरान करने वाला होगा। ब्रिटेन में एक सनकी पुलिसकर्मी की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसे फिलहाल निलंबित कर […]

British Police Man PC Cliff Mitchell Rape Charge women: एक पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए होता है। अगर वह सुरक्षा की बजाय आम शहरी को ही अपना निशाना बनाने लगे तो यह काफी हैरान करने वाला होगा। ब्रिटेन में एक सनकी पुलिसकर्मी की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसे फिलहाल निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच जारी है। आरोप है कि एमईटी पुलिसकर्मी पीसी क्लिफ मिशेल ने आधा दर्जन महिलाओं को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है।

कार में करता था दरिंदगी

इनमें से कुछ महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले साल 2020 से पहले के हैं। ताजा मामले में पिछले दिनों 23 वर्षीय पीसी क्लिफ मिशेल ब्लेड लिए एक महिला के पास गया। आरोपी ने महिला को डराकर हाथ पीछे करने के लिए कहा। इसके बाद कार में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

---विज्ञापन---

5 अक्टबूर को होगी अहम सुनवाई

एमईटी वेस्ट एरिया बेसिक कमांड यूनिट में कार्यरत पुलिसकर्मी को हाल ही में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। इस पर अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को क्रॉयडन कोर्ट में होगी। मिशेल पर दुष्कर्म के छह मामलों के अलावा जान से मारने की धमकी देने का एक मामला और छेड़छाड़ में भी केस दर्ज है। इन सभी मामलों की जांच जारी है।  बताया जा रहा है कि मिशेल ने पुलिस प्रशिक्षण की डिग्री आंशिक रूप से पूरी कर ली है और आरोपों के चलते उसे ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है।

एमईटी के उप सहायक आयुक्त स्टुअर्ट कुंडी के अनुसार, पीसी क्लिफ मिशेल पर लगे आरोप बहुत गंभीर हैं। यह भी कहा कि इस तरह के गंभीर अपराधों के संदेह में एक सेवारत पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी बेहद चिंताजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है कि इससे लंदन के समुदायों में काफी चिंता पैदा होगी।

Hot Bedding क्या है, जिसके जरिये दुनिया की यह खूबसूरत महिला कमाती है लाखों रुपये

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2023 08:48 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola