Britain Railway Station Cyber Attack: ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर एक साइबर अटैक हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां 19 रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क को हैक कर लिया गया। ये नेटवर्क बुधवार को हैक किया गया। जिसका असर गुरुवार को भी रहा। अब तक यह नेटवर्क रिकवर नहीं हो पाया है। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (बीटीपी) साइबर हमले की जांच कर रही है।
आतंकी हमलों की चेतावनी
खास बात यह है कि हैकर्स ने वाई फाई नेटवर्क हैक कर आतंकी हमलों की चेतावनी भी दे डाली। नेटवर्क रेल ने कहा कि लंदन के कई स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्टेशनों पर वाई-फाई पर लॉग ऑन करने का प्रयास करने वाले यात्रियों को यूरोप में आतंकवादी हमलों के बारे में एक मैसेज मिला। स्क्रीन पर अजीबोगरीब सुरक्षा अलर्ट और संदिग्ध पॉप-अप दिखाई देने लगे। जिससे वे डर गए। हालांकि अधिकारियों ने इसकी सूचना मिलते ही वाई फाई को तुरंत ऑफ-लाइन कर दिया।
इस सप्ताह के अंत तक बहाल हो जाएगी सेवा
रेल प्रवक्ता के अनुसार, “घटना की पूरी जांच की जाएगी। वाई-फाई थर्ड पार्टी द्वारा दिया जाता है। हालांकि इसमें किसी भी तरह का व्यक्तिगत डेटा इकट्ठा नहीं होता है। हम अंतिम सुरक्षा जांच पूरी हो जाने के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि इस सप्ताह के अंत तक सेवा बहाल हो जाएगी।”
ये भी पढ़ें: 40 एकड़ में फैला, एक रात का चार्ज 38000 रुपये, कहां बन रहा दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड होटल? देखें क्या है खासियत
कौन हो सकता है मास्टरमाइंड?
कहा जा रहा है कि इस हैकिंग को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के किसी अंदरूनी व्यक्ति के अकाउंट से अंजाम दिया गया है। इसका संचालन थर्ड पार्टी करती है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (TfL) पर साइबर हमला हुआ था। इस हमले के बाद आशंका जताई गई कि यूजर्स की जानकारी लीक हो सकती है। TfL हैक के मामले में वेस्ट मिडलैंड्स से एक किशोर को गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़ें: कौन था मुहम्मद सरूर? हिजबुल्लाह का ‘तुरुप का इक्का’, इजराइल ने किया ढेर
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
40 mins agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
3 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
12 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
18 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
21 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines