Police saved 12 from Lorry: ब्रिटेन की कैंब्रिजशायर पुलिस ने एक ऑडियो रिलीज किया है। इसमें एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम मर रहे हैं, क्या आप हमें बचा सकते हैं? जब शख्स ने पुलिस को फोन किया तो उसके फोन में मात्र 1 प्रतिशत बैटरी थी। पुलिस ने फोन को ट्रैक किया और मौके पर पहुंची तो जो देखा, वो हैरान करने वाला था।
ट्रक में कैसे फंसे 12 लोग
कैंब्रिजशायर पुलिस ने हंटिंगडन के पास अल्कोनबरी वील्ड से एक ट्रक बरामद किया। इस ट्रक की लॉरी में प्रेग्नेंट महिला और 5 बच्चे समेत 12 लोग फंसे हुए थे। दरअसल ट्रक में अंगूर भरे थे। ट्रक में बैठे लोग फलों के नीचे दब गए। वो बार-बार ट्रक पर धक्का मार रहे थे। मगर ड्राइवर उनकी आवाज नहीं सुन सका। आखिर में हार मानकर उन्होंने फोन से 999 डॉयल किया।
यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती में 3 अभ्यर्थियों की मौत पर डॉक्टरों ने चौंकाया! फिजिकल टेस्ट में गई जान, अब तक 100 से ज्यादा बेहोश
पुलिस ने बताया पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 999 पर कॉल करने के बाद ऑपरेटर को पता चला कि ट्रक में 12 लोग फंसे हैं। ऑपरेटर ने शख्स से लोकेशन पूछी। मगर उसे नहीं पता था कि ट्रक वास्तव में कहां है? शख्स ने ऑपरेटर को बताया कि ट्रक में गर्भवति महिला और 5 बच्चे भी हैं। हम सभी मर रहे हैं, क्या आप हमारी मदद कर सकते हैं? हमारे फोन में सिर्फ 1 प्रतिशत बैटरी है। यह सुनकर पुलिस ने फौरन फोन की लोकेश को ट्रैकिंग पर लगा दिया। आखिर में पुलिस ट्रक तक पहुंचने में कामयाब रही और सभी की जान बचा ली गई।
मानव तस्करी का शक
पुलिस ने ऐंबुलेंस बुलाई। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी की जांच की। उन्हें पानी और खाना दिया गया। अब सभी 12 लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मानव तस्करी के आधार पर ट्रक को कब्जे में लिया था। हालांकि पुलिस को इसका कोई सबूत नहीं मिला और ट्रक को छोड़ दिया गया। ट्रक में मौजूद बच्चों को पुलिस ने अपने सरंक्षण में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान-गुजरात समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
38 mins agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
2 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
2 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
5 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
14 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
17 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
18 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
23 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines