Sheikh Hasina Niece Tulip Siddiq Row: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के परिवार पर एक और मुसीबत आने वाली है। पहले बांग्लादेश में बगावत के चलते उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़कर देश से भागना पड़ा, वहीं अब लंदन में उनकी भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक भ्रष्टाचार के केस में फंसती नजर आ रही हैं। उन पर भ्रष्टाचार को खत्म करने की जिम्मेदारी है, लेकिन अब उन पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, ट्यूलिप ब्रिटेन की कीर स्टार्मर सरकार में आर्थिक मामले और श्रम मंत्री हैं। ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप पर प्रॉपर्टी का दुरुपयोग करने का आरोप लग रहा है।
यह भी पढ़ें:क्या मिडिल ईस्ट में तबाही मचेगी! ईरान समर्थक यमन का क्या है प्लान?
ट्यूलिप खुद करा रहीं अपनी जांच
उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए खुद ही अपने केस की जांच प्रधानमंत्री के स्वतंत्र सलाहकार सर लॉरी मैग्नस को सौंप दी है। ट्यूलिप सिद्दीक ब्रिटिश सरकार के राजकोष की आर्थिक सचिव हैं और उनकी जिम्मेदारी ब्रिटेन के वित्तीय बाजारों में भ्रष्टाचार से निपटने की भी है, लेकिन अगर ट्यूलिप भ्रष्टाचार मामले में फंसती हैं तो कीर स्टार्मर सरकार की छवि खराब होगी और सरकार को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए मामला सामने आने के बाद ब्रिटेन में विपक्षी नेता केमी बडेनोच ने रविवार को प्रधानमंत्री स्टार्मर से सिद्दीक को बर्खास्त करने की मांग की।
यह भी पढ़ें:कैलिफोर्निया में भड़की आग पर डराने वाली भविष्यवाणी का वीडियो वायरल, जानें Joe Rogan ने क्या कहा था?
ट्यूलिप सिद्दीक पर लगे ये आरोप
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने आरोप लगाया है कि ट्यूलिप सिद्दीक ने अपनी बुआ शेख हसीना के राज में कई प्रॉपर्टी बनाईं। सिद्दीक 2 मिलियन पाउंट का मकान किराये पर लेने जा रही हैं। जिस मकान को वे ले रही हैं, उसका मालिक शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग का मेंबर है। सेंट्रल लंदन में किंग्स क्रॉस में एक फ्लैट है, जो ट्यूलिप को 2004 में अब्दुल मोटालिफ ने दिया था, जिसका अवामी लीग से संबंध है। उन्होंने इसे किराए पर दे दिया है और वह यूके अवामी लीग के कार्यकारी सदस्य अब्दुल करीम नाज़िम से किराए पर लिए गए £2.1 मिलियन (22 करोड़ रुपये) के घर में रहती हैं।
यह भी पढ़ें:Anand Mahindra के ट्वीट कौन लिखता है, क्यों सोशल मीडिया पर रहते इतने एक्टिव?
हसीना के सहयोगियों ने दिए तोहफे
लंदन में उनकी और प्रॉपर्टी है, जो शेख हसीना की सरकार के समय साल 2019 में एक वकील मोइन गनी द्वारा उनकी बहन के नाम ट्रांसफर की गई थी। सिद्दीक की मां रेहाना एक अमीर बांग्लादेशी टाइकून सलमान एफ रहमान के £1.4 मिलियन (15 करोड़ रुपये) के लंदन घर में रह रही थीं, जो हसीना सरकार में मंत्री बने। मोहम्मद यूनुस ने इन आरोपों के लिए उस रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें पाया गया कि देश के उच्च पदों पर बैठे लोगों ने बांग्लादेश की सरकार से प्रति वर्ष अरबों पाउंड कमाए थे। ट्यूलिप ने जो किया, वह एक डकैती है। ढाका में एक छात्र कार्यकर्ता महफूज आलम ने भी आरोप लगाया कि हसीना परिवार के सदस्यों को विदेशों में संपत्ति देना 15 वर्षों तक चला एक प्रोसिजर था। वे उन लोगों को लूट रहे थे और उनकी मदद कर रहे थे, जो उनके (हसीना) और उनकी राजनीति के पक्ष में थे।
यह भी पढ़ें:Blinkit और Swiggy को टक्कर देंगे Amazon-Flipkart, जानें कैसे और क्या है तैयारी?
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
11 mins ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
5 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
11 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
11 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
14 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
14 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
15 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
15 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines