Blinkit और Swiggy को टक्कर देंगे Amazon-Flipkart, जानें कैसे और क्या है तैयारी?

Quick Commerce Market Expansion: ब्लिंकिट और स्विगी को टक्कर देने के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट भारतीय बाजार में अपना विस्तार करने जा रही हैं। दोनों कंपनियां अपनी 2 सर्विसेज का भारत में प्रचार करते हुए ट्रायल कर रही हैं।

Amazon Flipkart Quick Commerce Market

दोनों कंपनियां भारत में अपने बाजार का विस्तार करने जा रही हैं।

Quick Commerce Market Expansion in India: भारत के क्विक कॉमर्स बाजार को अमेरिका से कड़ा कंपीटिशन मिलने वाला है। भारत की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ब्लिंकिट और स्विगी को अमेरिका की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट टक्कर देने को तैयार हैं, क्योंकि यह दोनों कंपनिया भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में एंट्री करने की तैयारी में हैं। अमेजन कंपनी बेंगलुरु में अपनी ‘तेज’ सर्विस की टेस्टिंग कर रही है। फ्लिपकार्ट का ‘मिनट्स’ वेंचर 150 स्टोर्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिसन समेत कई प्रोडक्ट कस्टमर्स को उपलब्ध कराने को तैयार है। वैसे वॉलमार्ट अमेरिका की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजन के तेज वेंचर का बेंगलुरु में पायलट प्रोजेक्ट

टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन कंपनी बेंगलुरु में अपनी क्विक कॉमर्स मार्केट ब्रांच तेज की टेस्टिंग कर रही है। इए पायलट प्रोजेक्ट का मकसद शहर में डार्क स्टोर्स के जरिए थर्ड पार्टी कंपनियों के साथ मिलकर कस्टमर्स को रोजमर्रा की जरूरत की चीजें कुछ ही मिनटों में होम डिलीवरी करके उपलब्ध कराना है। अमेजन के एक प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी ग्राहकों के लिए नए-नए आइडिया पर काम करती रहती है। बेंगलुरु के चुनिंदा पिन कोड पर कस्टमर्स को रोजमर्रा की जरूरत की चीजें उपलब्ध कराकर टेस्टिंग की जा रही है। अगर पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट कर रही ‘मिनट्स’ सर्विस का विस्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस मिनट्स का विस्तार भारत में कर रही है। पहली तिमाही में कंपनी बेंगलुरु में 150 स्टोर खोलेगी, जिनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और मेडिसन कस्टमर्स को उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का टारगेट मिनट्स को जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट जैसी कंपनियों से ज्यादा तेजी से और क्वालिटी वाले प्रोडक्ट उपलब्ध कराने का है। फ्लिकार्ट की योजना कोलकाता में भी अपने पैर जमाने की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ