ब्रिटेन के खूंखार सीरियल किलर्स, किसी ने की बच्चों की निर्मम हत्या तो कोई बना अपनी मां का कातिल

Britain’s Most evil serial killers murder many people brutally: डॉक्यूमेंट्री मेकर ने खुलासा किया कि ब्रिटेन के सबसे कुख्यात नामों में से एक, मूर्स हत्यारे इयान ब्रैडी के मरने के बाद भी बच्चों के लिए उसका खतरा माना जाता था।

ब्रिटेन के खूंखार सीरियल किलर्स, किसी ने की बच्चों की निर्मम हत्या तो कोई बना अपनी मां का कातिल
विज्ञापन

Britain Most evil serial killers murder many people brutally: दुनिया भर में ऐसे कई सीरियल किलर्स रहे हैं, जिन्होंने लोगों की निर्मम तरीके से हत्याएं कीं। अगर आपने उन लोगों के बारे में जान लिया तो आपकी रूह कुछ देर के लिए सिहर जाएगी। इसी बीच यहां पर हम आपको ब्रिटेन के सबसे खूंखार सीरियल किलर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कई लोगों की बुरी तरह हत्या की थी। दरअसल, ये किलर्स वो हैं, जिन्हें सीरियल किलिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया था और इन्हें ब्रिटेने के फेमस मेंटल हॉस्पिटल ब्रॉडमूर और अन्य मेंटल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इन सीरियल किलर्स ने लोगों की हत्या कैसी कि इसके लिए ब्रिटेन के डॉक्यूमेंट्री मेकर जोनाथन लेवी इनसे मिलते हैं। तब वे बताते हैं कि उन्होंने लोगों को कैसे मौत के घाट उतारा।

रिपोर्ट के अनुसार, जोनाथन लेवी ने बताया कि वह अस्पताल में दाखिल हुए तो उन्होंने वहां पर एक आदमी को मैले-कुचैले कपड़ों में देखा। हालांकि, उन्हें शुरू में विश्वास नहीं हुआ कि यह शख्स लोगों की बेहरमी से हत्या कैसे कर सकता है। पीटर सुटक्लिफ नाम का यह किलर्स यॉर्कशायर रिपर नाम से भी जाना है। इस सीरियल किलर का पूरे ब्रिटेन में खौफ था। जिस तरह उसने लोगों को मौत के घाट उतारा था। जोनाथन ने बताया कि सुटक्लिफ सामान्य इंसान की तरह दिखता है लेकिन उसने लोगों की जिस तरह हत्याएं की उससे कोई भी खौफ में आ जाएगा।

Advertisment

जोनाथन की मुलाकात यॉर्कशायर रिपर से यूके के मेंटल अस्पताल ब्रॉडमूर में हुई थी। जिसने अपने जीवन के बारे बताया। इसके अलावा उनकी मुलाकात कुख्यात किलर रॉबर्ट नैपर से भी हुई, जिसने 1992 में अपनी मां राचेल निकेल की चाकू मारकर जघन्य हत्या कर दी थी। तीसरे सीरियल किलर्स स्टॉक वेल स्ट्रगलर केनेथ एर्स्किन से भी हुई, जिसने एक बाद एक लगातार सात लोगों की हत्यी कर दी थी।

13 महिलाओं की थी हत्या

डॉक्यूमेंट्री मेकर ने खुलासा किया कि ब्रिटेन के सबसे कुख्यात नामों में से एक, मूर्स हत्यारे इयान ब्रैडी के मरने के बाद भी बच्चों के लिए उसका खतरा माना जाता था। उन्होंने बताया कि पहली बार सुटक्लिफ से डॉक्यूमेंट्री के लिए मुलाकात की थी। हालांकि, उसने मना कर दिया था। सुटक्लिफ की नवंबर 2020 में मृत्यु हो गई थी। सुटक्लिफ ने 1975 और 1980 के बीच 13 महिलाओं की हत्या कर दी और इसके बाद सात और महिलाओं की हत्या करने की कोशिश की। इसके बारे में डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी कि उसने कैसे 13 महिलाओं की हत्या की थी। जोनाथन की पत्नी ने एम्मा फ्रेंच ने एक किताब लिखी, जिसमें ब्रिटेन के सबसे खौफनाक किलर्स के बारे में बताया गया था।

विज्ञापन

मॉडल पर 49 बार चाकू से वार

वहीं, जोनाथन और एम्मा ने मर्सीसाइड ने एशवर्थ अस्पताल का भी दौरा किया, इयान ब्रैडी को मई 2017 में उनकी मृत्यु तक रखा गया था। मनोचिकित्सक नर्स टॉम मेसन, जो ब्रैडी के जीवित रहने के दौरान एशवर्थ में काम करती थीं। उन्होंने बताया कि मैं उसकी आंखों की झलक कभी नहीं भूलूंगी। यह एक झलक थी जो किसी भी डर से कंपा दे। जोनाथन को एक डॉक्टर ने बताया कि ब्रैडी ने 1963 और 1965 के बीच एक साथ पांच बच्चों की हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि वह इतना खूंखार था कि उसके अंदर बिल्कुल भी बदलाव नहीं आया। अगर दोबारा उसके सामने कोई बच्चा आ जाए तो वह उसकी हत्या कर देगा। जोनाथन का कहना है कि वह ब्रॉडमूर की अपनी पहली यात्रा से शॉक्ड थे। जिसने रेचेल निकेल को उसके दो साल के बेटे अलेक्जेंडर के सामने चाकू मार दिया था। इसके अलावा उसने 1992 में विंबलडन कॉमन पर यौन उत्पीड़न करने से पहले पूर्व मॉडल पर 49 बार चाकू से हमला किया था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ