ब्रिक्स समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत दौरे पर पहुंच रहे है. इससे पहले चीनी साउथर्न एयरलाइंस ने ग्वांगझू-नई दिल्ली के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने का ऐलान किया है. ये उड़ान छह साल से बंद थी. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर रेगुलर पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करेगी. एयरलाइन ने बताया कि सर्विस फिर से शुरू होने के बाद, वह दक्षिण एशिया में अपने आठ राउंड-ट्रिप रूट पर हर हफ्ते 100 से ज्यादा उड़ानें चलाएगी.
कोरोना महामारी और डोकलाम व गलवान विवाद के बाद दोनों देशों में पैदा हुए तनाव की वजह से उड़ाने बंद कर दी गई थीं. भारत और चीन ने इस साल धीरे-धीरे फिर से इन उड़ानों को शुरू किया है.
यह भी पढ़ें : 580 मिलियन डॉलर खर्चे, फिर भी नहीं मिली एंट्री… ब्रिक्स के बाहर क्यों है पाकिस्तान; चीन- रूस की सिफारिश भी नहीं आई काम
इस साल की शुरुआत में, एयर इंडिया ने करीब छह साल बाद फरवरी 2026 से नई दिल्ली-चीन उड़ानें फिर से शुरू कीं. अप्रैल में, एयर चाइना ने अपनी बीजिंग-दिल्ली सेवा फिर से शुरू की. इससे पहले चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने 18 अप्रैल को कुनमिंग और कोलकाता के बीच अपनी सीधी सेवा दोबारा शुरू की थी. वहीं, 30 मार्च को इंडिगो ने कोलकाता और शंघाई के बीच अपनी पहली रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू की थी.
गलवान झड़प के बाद जिनपिंग का पहला दौरा
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स समिट के लिए नई दिल्ली आ रहे हैं. राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार शाम को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. 2020 में गलवान घाटी में झड़प के बाद शी जिनपिंग पहली बार भारत का दौरा कर रहे हैं. इस झड़प के बाद से दोनों देशों के रिश्ते कई महीनों तक तनाव से भरे रहे थे. हालांकि, दोनों देशों ने धीरे-धीरे संबंधों में सुधार किया है. चीनी राष्ट्रपति ने कजान और तियानजिन में पीएम मोदी से मुलाकात की थी.
यह भी पढ़ें : ‘मतभेदों को सुलझाएं, मित्रता बनाए रखें’, BRICS समिट में PM मोदी और जिनपिंग की वार्ता से पहले बोला चीन
शी जिनपिंग के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य और CPC सेंट्रल कमेटी के जनरल ऑफिस के डायरेक्टर काई ची, और CPC सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी शामिल हैं.
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
7 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
12 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
12 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
19 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
21 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
23 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines