लंदन: ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री बनने के छह हफते के भीतर लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है। बता दे पिछले कुछ दिनों ने ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल चल रहीं हैं। हाल ही में एक नये सर्वेक्षण में यह दावा किया गया था ब्रिटेन में यदि अभी कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए चुनाव कराये जाते हैं तो भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं प्रधानमंत्री लिज ट्रस को हरा देंगे। यह दावा किया गया। बता दें लिज नए पीएम चुने जाने तक अपने पद पर बनी रहेंगी। बता दें कि वह भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराकर पीएम बनीं थी। अब अलगे पीएम की रेस में सुनक का नाम सबसे आगे चल रहा है।
अभी पढ़ें – लिज ट्रस को क्यों देना पड़ा इस्तीफा ? क्या अब ऋषि सुनक होंगे अगले पीएम ?
इससे पहले बुधवार को ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर प्रवासियों को लेकर ड्राफ्ट नीतियों को लीक करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इन सरकारी नीतियों को प्रकाशित होने से पहले ही अपने एक सहयोगी को भेजा था। जिसके बाद प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सुएला ब्रेवरमैन से इस्तीफा देने को कहा था।
अभी पढ़ें – सूडान में जमीन विवाद पर उपद्रव जारी, दो दिन में 150 की मौत
भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन के पिता गोवा मूल के और मां तमिल मूल हैं। इसके अलावा सुएला भारत विरोधी बयान देने के कारण भी विरोधियों के निशाने पर थीं। बता दें कि प्रधानमंत्री लिज ट्रस सरकार संकट से जुझ रही है। इससे पहले वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त किया गया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
8 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
12 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
13 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
14 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
14 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
18 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
20 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
22 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
22 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines