ब्राजील में बड़ा हादसा, रियो डी जेनेरियो में हेलीकॉप्टर क्रैश; पायलट समेत 4 लोगों की मौत

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में एक पर्यटक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और घने जंगल में जा गिरा. हादसे में पायलट और तीन पर्यटकों समेत चार लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना तिजुका फॉरेस्ट इलाके में हुई, जहां बचाव दल को काफी मुश्किलों के बीच घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा. हादसे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है.

brazil plan crash.jpg

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में एक पर्यटक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार चार लोगों की मौत हुई है. मृतकों में पायलट और तीन महिला पर्यटक शामिल हैं. तीनों पर्यटक कोलंबिया की एक ही परिवार से थीं और छुट्टियां मनाने के लिए रियो डी जेनेरियो पहुंची थीं.

विज्ञापन

बता दें कि यह हादसा शहर के तिजुका फॉरेस्ट इलाके में हुआ. हेलीकॉप्टर विस्टा चिनेसा के पास एक घने और दुर्गम जंगली क्षेत्र में गिरा. दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई और विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटनास्थल तक पहुंचना आसान नहीं था, क्योंकि हादसे वाली जगह घने जंगल और ढलान वाले इलाके में थी. बचाव दल को इसी वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

दुर्गम इलाके के कारण बचाव अभियान में देरी

हेलीकॉप्टर हादसे की जगह घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण राहत टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इलाके तक पहुंचना आसान नहीं है. वहीं, दो शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है. शवों को बाहर निकालने में विशेष अग्निशमन दल की मदद भी ली गई है.

ब्राजील में कोलंबिया की कॉन्सल जनरल डायना पेज ने EFE समाचार एजेंसी को बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लोग कोलंबिया के पर्यटक हो सकते हैं. अधिकारी मृतकों की पहचान और अन्य जानकारी जुटा रहे हैं.

विज्ञापन

उताह में जंगल की आग बुझाने के दौरान हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना

वहीं, दसूरी ओर अमेरिका के उताह राज्य में जंगल की आग बुझाने के अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट की मौत हो गई है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सेवियर काउंटी के शेरिफ के अनुसार, शुक्रवार सुबह ‘सिकोरस्की स्काईक्रेन’ हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई.

विज्ञापन

यह हेलीकॉप्टर ‘फिशलेक नेशनल फॉरेस्ट’ में लगी जंगल की आग पर काबू पाने के अभियान में शामिल था. दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में लगी आग ने जंगल में एक नयी आग को जन्म दे दिया जो फैलते-फैलते मुख्य वानाग्नि में जा कर मिल गई. इस आग में अब तक करीब 174 वर्ग मील (करीब 451 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र जल गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ