जंगल की आग से कनाडा में हाहाकार, रातों-रात 20000 लोग घर छोड़ने को मजबूर; Video में दिखा भयानक मंजर

आग से उठे धुएं और गरम हवाओं ने जंगल के ऊपर ऐसी मौसम परिस्थिती बना दी जिसके चलते बिजली गिरने लगी, इसकी वजह से इलाकों में आग फैलने का खतरा बढ़ गया. आग के कारण कई घर और करोड़ों की संपत्ति बर्बाद हो गई.

Okanagan Valley in BC.jpg

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में जंगल की भीषण आग से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. ‘बाल्ड रेंज’ जंगल की आग इतनी तेजी से फैल रही है कि स्थानीय लोगों को अपने जरूर सामान तक घरों में छोड़कर भागना पड़ रहा है. आग का दायरा एक रात में लगभग दोगुना हो गया, जिससे इसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. आग की रफ्तार और खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बीते शनिवार को आपातकाल की घोषणा की और लोगों से जितनी जल्दी हो सके सुरक्षित स्थान पर पहुंचने को कहा गया. इस आग के चलते ब्रिटिश कोलंबिया में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों को अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं.

विज्ञापन

कहां सबसे ज्यादा आग ने मचाया तांडव?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग साउथ ब्रिटिश कोलंबिया के ओकानागन झील के पश्चिमी हिस्से में तेजी से फैल रही है. समरलैंड, पीचलैंड समेत आसपास के कई इलाकों में घरों को तुरंत खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, बाल्ड रेंज फायर अब करीब 9500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी है, जिसे फिलहाल कंट्रोल करना नामुमकिन साबित हो रहा है. आपको बता दें कि यह इलाका कनाडा के प्रमुख शराब उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है और ब्रिटिश कोलंबिया के अधिकांश अंगूर के बाग यहीं स्थित हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मथुरा में आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति की कारसेवा का शंखनाद, पुलिस अलर्ट; भारी भीड़ जुटने की संभावना

‘बम विस्फोट’ जैसी भयानक आग

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने स्थिति की भयावहता बताते हुए कहा कि एक फायर ब्रिगेड के ऑफिसर ने इस आग को ‘बम विस्फोट’ जैसी भयानक घटना बताया. अधिकारी के अनुसार, आग की लपटें करीब 100 फीट ऊंचे पेड़ों तक पहुंच रही थीं और उनसे भी करीब 200 फीट ऊपर तक उठ रही थीं. आग से उठे धुएं और गरम हवाओं ने जंगल के ऊपर ऐसी मौसम परिस्थिती बना दी जिसके चलते बिजली गिरने लगी, इसकी वजह से इलाकों में आग फैलने का खतरा बढ़ गया. आग के कारण कई घर और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन

हालात इतनी तेजी से बदले कि कुछ लोग आग के बीच फंस गए, जिन्हें बचाव दलों ने सुरक्षित निकाला. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समरलैंड की आबादी करीब 12 हजार और पीचलैंड की करीब 6,500 है. बड़ी संख्या में लोगों ने शुक्रवार रात ही अपना घर छोड़ दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ