Brazil Plane with 12 people crashes and explodes in Rio Branco Acre: ब्राजील के अमेजन फॉरेस्ट एरिया में रविवार सुबह एक विमान दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, हादसा राजधानी रियो ब्रेंको में मुख्य हवाई अड्डे के पास हुआ। यह एक छोटा प्लेन था। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर दुर्घटनास्थल के वीडियो सामने आए हैं। जिसमें जंगल में जलता हुआ मलबा दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में कुछ टूरिस्ट और बाकी प्रशासन के लोग थे।
गवर्नर ग्लैडसन कैमेली के प्रेस कार्यालय ने इस हादसे की पुष्टि की है। हादसे की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है। जंगल में हादसा स्थल के आसपास विमान के मलबे पड़े नजर आए। राहत-बचाव की टीम मौके पर जांच कर रही है।
Watch Video…
17 सितंबर को विमान हादसे में 14 की गई थी जान
इससे पहले 27 अक्टूबर को पूर्वी विस्कॉन्सिन के एक जंगली इलाके में विमान हादसा हुआ था। जिसमें पायलट की जान गई थी। यह लो विंग विमान मिल्वौकी से लगभग 80 मील (130 किलोमीटर) उत्तर में कोसुथ टाउनशिप में एक तालाब में डूबा हुआ पाया गया था।
वहीं, 17 सितंबर को अमेजन जंगल में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार, एम्ब्रेयर पीटी-एसओजी विमान ने अमेजन राज्य की राजधानी और सबसे बड़े शहर मनौस से उड़ान भरी थी और भारी बारिश में उतरने का प्रयास कर रहा था। तभी हादसा हो गया। रिपोर्ट में कहा गया कि यात्री ब्राजीलियाई पर्यटक थे जो मछली पकड़ने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: मराठा आरक्षण आंदोलन: 11 दिन में 13 ने किया सुसाइड, आहत शिवसेना सांसद ने दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
5 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
10 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
11 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
13 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
15 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
17 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
17 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
18 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines