---विज्ञापन---

मुंबई

मराठा आरक्षण आंदोलन: 11 दिन में 13 ने किया सुसाइड, आहत शिवसेना सांसद ने दिया इस्तीफा

Maratha Reservation Protest Shiv Sena MP Hemant Patil resigns from the post of MP: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मराठा आरक्षण की मांग तेज होती जा रही है। इस बीच रविवार को एक और युवक ने सुसाइड कर लिया।

Maratha Reservation Protest Shiv Sena MP Hemant Patil resigns from the post of MP: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मराठा आरक्षण की मांग तेज होती जा रही है। इस बीच रविवार को एक और युवक ने सुसाइड कर लिया। उसका नाम गंगाभीषण रामराव और वह बीड जिले के परली तालुका का रहने वाला था। इससे पहले शनिवार को महेश कदम नाम के पंचायत सदस्य ने आत्महत्या की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 11 दिन के भीतर 13 लोग सुसाइड कर चुके हैं।

इस बीच रविवार को शिवसेना शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि बताया जा रहा है कि लेटर अभी तक लोकसभा अध्यक्ष तक नहीं पहुंचा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मनोज जरांगे पाटिल की तबियत बिगड़ी

अंतरावली सराटी में आरक्षण की मांग को लेकर 4 दिनों से अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल की तबियत बिगड़ गई है। उनका खाना छोड़ रखा है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस का कहना है कि मनोज जारांगे की सेहत का ख्याल रखा जाना चाहिए। डॉक्टरों की एक टीम वहां मौजूद है। जीवन महत्वपूर्ण है। जो लोग उनके साथ हैं उन्हें भी उनका ख्याल रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री इन सभी मुद्दों पर खुद ध्यान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि जो भी सही निर्णय हो वो लिया जाए। मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री पर भरोसा करना चाहिए।

विशेष सत्र बुलाने की मांग

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील, सांसद सुप्रिया सुले और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने मराठा आरक्षण को लेकर राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। उन्होंने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

---विज्ञापन---

अमित शाह ने खुद संभाली कमान

चुनाव से पहले मराठा आरक्षण की सियासत भाजपा का खेल बिगाड़ सकती है। इसलिए भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद निगरानी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस के साथ बैठक की। मराठा आरक्षण के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंआमरण अनशन के पांचवे दिन मनोज जरांगे की तबियत बिगड़ी, मीडिया से बातचीत करते हुए हाथ कांपे

First published on: Oct 29, 2023 08:21 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola