Brazil Plane crash: ब्राजील में हुए प्लेन हादसे में 61 लोग मारे गए हैं, लेकिन दो लोग ऐसे भी थे, जो किस्मत के धनी थे। ये दोनों पैसेंजर फ्लाइट को मिस कर गए और नतीजा ये रहा कि उनकी जान बच गई। हादसे के बाद प्रशासन ने पहले 62 यात्रियों के मारे जाने की बात कही, लेकिन बाद में कहा गया कि 61 यात्रियों की मौत हुई है। इनमें 57 पैसेंजर्स थे और 4 क्रू मेंबर थे।
लकी बचे पैसेंजर्स में स्वास्थ्य कर्मी एड्रियाने असिस भी थे। उन्हें कास्कावेल रीजनल एयरपोर्ट से साओ पाउलो के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। एड्रियाने ने कहा कि वे सुबह के 9.40 बजे काउंटर पर पहुंच गए थे। लेकिन देखा कि वहां कोई एजेंट नहीं था। वे काफी देर वहां खड़े रहे और कॉफी पीते हुए फ्लाइट शेड्यूल स्क्रीन को खंगालते रहे, लेकिन फ्लाइट 2283 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
एड्रियाने ने सुबह के 10.40 तक फ्लाइट्स को खंगाला। उन्होंने देखा कि पहले से ही लंबी लाइन लगी है। उन्होंने पूछताछ की तो बताया गया कि बोर्डिंग में सिर्फ एक घंटा बचा है और आपको इसकी इजाजत नहीं मिल पाएगी। एड्रियाने ने तमाम मिन्नतें कीं, लेकिन काउंटर पर खड़े एजेंट ने उन्हें मंजूरी नहीं दी। घटना के बाद एड्रियाने ने कहा कि उस व्यक्ति ने मेरी जान बचा ली। उसने अपना काम किया, अगर उसने ऐसा नहीं किया होता तो मैं आज जिंदा नहीं होता।
गलत गेट पर फंसा, जान बच गई
ब्राजील के न्यूज आउटलेट जी1 से एक और युवा पैसेंजर ने कहा कि वह और उसके तीन दोस्त उन 10 यात्रियों में शामिल थे, जो गलत गेट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। दिन के 11 बजे उसे आभास हुआ कि वह फ्लाइट मिस कर गया है। वह काउंटर पर पहुंचा और पूछताछ की, लेकिन गेट पर खड़े एजेंट ने उसे रोक दिया। युवा पैसेंजर ने एजेंट को मनाने की कोशिशें कीं, लेकिन उसके दांव पेंच काम नहीं आए।
काउंटर पर खड़ी एक महिला एजेंट से उसने कहा कि मुझे इसी फ्लाइट से जाना है। मुझे जाने दीजिए लेकिन महिला एजेंट ने मना कर दिया। एजेंट ने कहा कि मैं सिर्फ आपकी फ्लाइट को रिशेड्यूल कर सकती हूं। इसके बाद उसने फ्लाइट का टाइम रिशेड्यूल करके शाम के 6.20 बजे कर दिया।
2 मिनट में 13 हजार फीट का गोता
फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक टर्बोक्रॉप 72-500 फ्लाइट ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक से गोता लगाया और 2 मिनट के भीतर 13 हजार फीट से ज्यादा नीचे गिरते हुए क्रैश हो गई। दोपहर के 12.23 बजे फ्लाइट 16,404 फीट की ऊंचाई पर थी, और 1.21 बजे उसने गोता लगाया और 1.22 बजे वह 4,101 फीट पर आ गिरी।
प्लेन क्रैश के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतिम क्षणों में विमान हवा में नाचते हुए नीचे गिर रहा है और फिर क्रैश हो जाता है। विन्हेडो में साओ पाउलो मिलिट्री पुलिस स्टेशन को एक स्थानीय नागरिक ने 1.28 बजे फोन करके बताया कि एक प्लेन क्रैश हो गया है। इसके साथ राहत और बचाव कार्य के लिए एजेंसियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
संबंधित खबरें
तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
2 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
11 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
16 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
16 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
17 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
18 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
23 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines