---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

जिससे मांगी किस, उसको दे दी मौत; ब्राजील में नवविवाहिता की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा

Brazil Newlywed Murder Case: एक नवविवाहिता की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक महिला की शादी को आठ दिन ही हुए थे। उसे सहकर्मी ने मौत के घाट उतार दिया। महिला 4 बच्चों की मां थी। आखिर सहकर्मी ने हत्या क्यों की? विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Cintia Ribeiro Barbosa Murder: ब्राजील में नविवाहिता की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नवविवाहिता की हत्या उसके ही सहकर्मी ने की थी। महिला से सहकर्मी ने किस की डिमांड की थी। यह डिमांड सुनकर महिला को गुस्सा आ गया। उसने अपने सहकर्मी को थप्पड़ मार दिया था। महिला जिस घर में काम करती थी, उससे अगले घर में उसकी बॉडी मिली थी। 38 साल की महिला की मौत के आरोप में सहकर्मी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला केयरगिवर का काम करती थी। वह चार बच्चों की मां थी। उसकी शादी को सिर्फ 8 ही दिन हुए थे। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपना जुर्म कबूल करता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:35000 फीट ऊंचाई पर विमान पर फायरिंग, यात्रियों में मची चीख पुकार; फ्लोरिडा से हैती जा रही थी फ्लाइट

---विज्ञापन---

आरोपी ने कबूल किया है कि उसने सिंटिया रिबेरो बारबोसा (Cintia Ribeiro Barbosa) से किस की डिमांड की थी। महिला ने उसे थप्पड़ मारा था। जिसके बाद वह गुस्से में आ गया। इसके बाद दोनों हाथों से गर्दन को जब तक दबाए रखा तब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद महिला की बॉडी को एक खाली इमारत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बारबोसा के शव को एक दिन बाद खाली बिल्डिंग से बरामद किया था। सैंटोस के बारे में पुलिस को एक अजीब बात पता लगी। आरोपी ने मर्डर के दिन अपने पड़ोसी से फावड़े की डिमांड की थी।

---विज्ञापन---

पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें आरोपी दिख रहा है। महिला के पति 50 वर्षीय नैथेनेल दा सिल्वा ने कहा कि उनका सब कुछ तबाह हो चुका है। वे अपनी पत्नी को बेहद प्यार करते थे। कई साल तक एक-दूसरे को डेट कर शादी की थी। दोनों लंबे समय तक लिवइन पार्टनर भी रहे। पुलिस प्रमुख कार्लोस अल्फामा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को महिला के लापता होने की शिकायत मिली थी। पति ने कहा था कि वह फोन भी नहीं उठा रही। जिसके बाद महिला की तलाश शुरू की गई थी।

यह भी पढ़ें:Vande Bharat Train के साथ हादसा, वाराणसी से आगरा जाते समय थमे पहिए, मचा हड़कंप

First published on: Nov 13, 2024 07:47 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola