Tokyo Fish Market Auction: एक सुशी रेस्तरां ने टोक्यो के फेमस मछली बाजार की नीलामी में एक ब्लूफिन टूना खरीदी, जिसके लिए उन्होंने 207 मिलियन येन यानी लगभग 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया। ये टूना 276 किलोग्राम की है और आकार और वजन में एक मोटर बाइक के बराबर है। इस टूना फिश ने 1999 के बाद से इस की दूसरी सबसे अधिक कीमत वाली चीज होने का खिताब हासिल किया। आइए इसके बारे में जानते हैं।
हर साल होती है नीलामी
बता दें कि ये नीलामी नए साल के दिन हर साल आयोजित की जाती है। ये एक परंपरा है, जिसे टोक्यो के मछली व्यापार केंद्र टोयोसू बाजार में आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बेहतर और समृद्ध वर्ष को दर्शाने वाली पहली टूना के लिए बोली लगाते हैं। इसी सिलसिले में ओनोडेरा ग्रुप लगातार पांच सालों से नीलामी पर अपना दबदबा बनाए रखा है। ओनोडेरा ग्रुप के एक ऑफिसर शिंजी नागाओ ने इसके महत्व को बताते हुए कहा कि पहली टूना सौभाग्य लाने के लिए होती है। हमारी इच्छा है कि लोग इसे खाएं और एक शानदार साल बिताएं। बता दें कि इस मछली की उम्र आमतौर पर 40 साल होती है।
2019 में लगी सबसे महंगी बोली
इस साल की कीमत 2023 में में भुगतान किए गए अमाउंट 114 मिलियन येन यानी 6.2 करोड़ की तुलना में बहुत अधिक है। हालांकि, 2019 में सबसे उच्चतम नीलामी मूल्य का रिकॉर्ड बनाया गया था । टूना किंग कियोशी किमुरा ने 278 किलोग्राम के ब्लूफिन के लिए 333.6 मिलियन येन की बोली लगाई थी। बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान बोली लगाने की होड़ काफी हद तक कम हो गई थी, क्योंकि बाहर खाने-पीने पर प्रतिबंध लग गया था, जिससे रेस्तरां का काम भी बंद हो गया था।
यह भी पढ़ें – भारतीय मूल के सीईओ का दावा! चार साल से नहीं धोए बर्तन, वायरल हुआ बयान
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
13 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines