पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमले में मेजर सहित पाकिस्तानी सेना के 4 सैनिक मारे गए हैं. BLA ने अपने ऑपरेशन में मेजर काकर को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर उनकी हत्या कर दी. इस हमले की जिम्मेदारी BLA ने ली है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर शक्तिशाली आईईडी बम ब्लास्ट किया गया, इस हमले में पांच सैनिक मारे गए. यह हमला बलूचिस्तान के मांडलो जिले के शांद इलाके में एक सैन्य काफिले में शामिल एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया.
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिस वाहन में सैनिक यात्रा कर रहे थे, उसके पास आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी के फटने से पांच सैनिक मौके पर ही मारे गए. मृतकों की पहचान कैप्टन वकार काकर, नायक जुनैद, नायक इस्मत, लांस नायक खान मुहम्मद और सिपाही जहूर के रूप में हुई है. विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमला हुआ है. इससे पहले कई बार पाकिस्तान की सेना पर हमले हो चुके हैं और इसकी जिम्मेदारी BLA द्वारा ली जा चुकी है. लगातार हो रहे ये हमले पाकिस्तानी सेना के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं.
पुलिस अधिकारियों ने इस बात का खुलासा किया है कि IED विस्फोट जानबूझकर और सटीक निशाना लगाकर किया गया था घायल आर्मी के जवानों को तुरंत पास के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पायी.
यह भी पढ़ें: रूसी तेल पर फिर बड़ा हमला, अब यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी दो रिफाइनरी पर किया ड्रोन अटैक
बता दें कि 6 सितंबर को भी खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए थे. ठीक एक हफ्ते पहले खैबर पख्तूनख्वा के एक पुलिस स्टेशन पर क्वाडकॉप्टर से हमला किया गया था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
5 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
8 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
20 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines