पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने इस बार असीम मुनीर से मिलता-जुलता बयान दिया है। बिलावल ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाने की कोशिश करता है तो उसे युद्ध करना होगा। बांध बनाने का फैसला युद्ध के बाद ही होगा।
पंजाब की 6 नदियों पर कब्जा करने की ताकत
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत को धमकी दी है कि पाकिस्तानियों के पास पंजाब की 6 नदियों पर कब्जा करने की ताकत है। अगर दोबारा युद्ध होता है तो सभी पाकिस्तानी एकजुट होकर भारत से लड़ने का भी मादा रखते हैं। बिलावल ने कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाने की कोशिश करता है तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। बांध का फैसला युद्ध के बाद ही होगा।
ये भी पढ़ें: ‘ये मेरी वसीयत और आखिरी पैगाम…’ गाजा में मारे गए अनस जमाल का खत हुआ वायरल
पाक आर्मी चीफ भी दे चुके हैं धमकी
भारत को सोमवार सुबह पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भी धमकी दी थी। असीम मुनीर ने अमेरिका में बैठकर भारत को परमाणु हमले की गीदड़ भभकी दी थी। ऐसा पहली बार नहीं जब मुनीर ने इस तरह की धमकी दी हो। इससे पहले भी मुनीर भारत को परमाणु हमले की धमकी दे चुका है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी इसी तरह की गीदड़ भभकी दे चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ‘परमाणु की धमकी पाकिस्तान की पुरानी आदत’, भारत बोला- गलत हरकत करने पर मिलेगा करारा जवाब
भारत दे चुका है जवाब
विदेश मंत्रालय सोमवार को पाक आर्मी चीफ द्वारा परमाणु हमले की धमकी को लेकर करारा जवाब दे चुका है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस तरह की गीदड़ भभकी से भारत झुकने वाला नहीं है। भारत युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहता है। समय आने पर करारा जवाब देना भी जानता है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अमेरिका में बैठकर इस तरह की बयानबाजी का ट्रंप सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Asim Munir: भारत की खिल्ली उड़ाने पर खुद ट्रोल हुए असीम मुनीर, पाकिस्तान को डंप ट्रक बता बुरे फंसे
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
2 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
4 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
20 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines