BBC Journalist Huw Edwards News: बीबीसी के पूर्व एंकर और 40 साल तक चैनल का प्रमुख चेहरा रहे ह्यू एडवर्ड्स को बच्चों की 37 अश्लील तस्वीरें शेयर करने के मामले में दोषी पाया गया है। 62 वर्षीय वरिष्ठ एंकर ने अप्रैल में बीबीसी से इस्तीफा दे दिया था। उन पर दिसंबर 2020 से अप्रैल 2022 के दौरान कथित तौर पर तीन गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक ये अपराध व्हाट्स ऐप पर अश्लील तस्वीरें शेयर करने के मामले से जुड़े हैं।
एडवर्ड्स पर आरोप है कि उनके फोन में अश्लील तस्वीरों की ए कैटेगिरी की 6 तस्वीरें थीं। अश्लील तस्वीरों का ये सबसे गंभीर मामला है। साथ ही एडवर्ड्स के पास बी-कैटेगिरी की 12 तस्वीरें और सी-कैटेगिरी की 19 तस्वीरें थीं। बुधवार की सुबह एडवर्ड्स को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बीबीसी के पूर्व स्टार एंकर को नवंबर में लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें 26 जून को अपराध का दोषी पाया गया। एडवर्ड्स को पहली बार नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था। 31 जुलाई को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के लिए एडवर्ड्स को जमानत दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः निकोलस मादुरो कौन? बस चालक से बने राष्ट्रपति, वेनेजुएला में तीसरी बार जीता चुनाव
10 साल की जेल का प्रावधान
पुलिस की ओर से मीडिया और पब्लिक को बताया गया है कि यह एक एक्टिव केस है। इस बारे में कुछ भी पब्लिश नहीं किया जाएगा। चाहे वह सोशल मीडिया हो या मेनस्ट्रीम मीडिया। व्हाट्स ऐप पर बच्चों की अश्लील तस्वीरें शेयर करने के मामले में वरिष्ठ पत्रकार को 10 तक की जेल हो सकती है। ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय की गाइडलाइंस कहती है कि बच्चे से आशय यह है कि जिनकी उम्र 18 साल से कम है।
तीन महीने पहले छोड़ा बीबीसी
पांच बच्चों के पिता एडवर्ड्स ने तीन महीने पहले बीबीसी से इस्तीफा दे दिया था। उनके चालीस साल के चमकदार करियर में बच्चों की अश्लील तस्वीरों से जुड़ा ये मामला एक बदनुमा दाग है। बीबीसी ने छोटे से स्टेटमेंट के जरिए एडवर्ड्स के कॉरपोरेशन छोड़ने की जानकारी दी थी। अपने स्टेटमेंट में एडवर्ड्स ने कहा था कि बीबीसी छोड़ने का उनका फैसला उन्हें मिली सलाह के आधार पर लिया गया है।
जुलाई के तीसरे सप्ताह में बीबीसी की सालाना सैलरी रिपोर्ट से पता चला कि अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच एडवर्ड्स बीबीसी के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले तीसरे एंकर थे। उनसे ज्यादा सैलरी पाने वालों में गैरी लिंकर और जो बाल थे।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
4 mins agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
37 mins agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
2 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
4 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
5 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
7 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
10 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
10 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
10 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines