Barrie Drewitt Barlow Job Offer: विदेश में नौकरी करना कई लोगों का सपना होता है। ऐसी ही एक नौकरी का ऑफर ब्रिटेन के करोड़पति शख्स ने दिया है। इस शख्स का नाम बैरी ड्रेविट बार्लो है। मैनचेस्ट में रहने वाले इस बैरी को सहायक कर्मचारी की तलाश है, जो उनकी स्टाइलिंग से लेकर शेड्यूल तक का ध्यान रखे। इस जॉब के लिए बैरी ने हर महीने 40 लाख रुपये की सैलरी देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कर्मचारी को बैरी के साथ विदेश यात्रा करने का भी मौका मिलेगा।
करना होगा ये काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैरी ड्रेविट बार्लो ब्रिटेन के जाने-माने करोड़पति बिजनेसमैन हैं। बैरी को किसी ऐसे शख्स की तलाश है, जो कपड़े चुनने, पहनने और कपड़ों को व्यवस्थित करने में उनकी मदद करे। साथ ही व्यक्ति को घर के कामकाज और रसोइयों पर भी नजर रखनी होगी। इसके अलावा बैरी का शेड्यूल देखने की जिम्मेदारी भी कर्मचारी पर होगी। बैरी के बंगले में 10 कर्मचारियों की टीम है, जिसकी देखभाल करने के लिए बैरी ने इस नौकरी की पेशकश की है।
यह भी पढ़ें- घर में घुसे, बाल काटे और बोले- मोदी ने तुम्हें नहीं बुलाया; बांग्लादेश की बैरिस्टर की खौफनाक आपबीती
नौकरी की शर्तें
बेशक इस नौकरी के लिए बैरी सैलरी के रूप में अच्छी खासी मोटी रकम देने को तैयार हैं। मगर नौकरी की शर्ते भी आसान नहीं हैं। इस नौकरी के लिए हामी भरने वाले व्यक्ति को महीनों अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। दरअसल बैरी अक्सर विदेश यात्रा पर जाते हैं। खासकर अमेरिका और एशिया की विदेश यात्रा बैरी के लिए आम बात है। कर्मचारी को भी बैरी के साथ उनकी विदेश यात्रा और अन्य बंगलों में जाना होगा। इसमें कई हफ्ते या महीने भी लग सकते हैं। इन सभी शर्तों पर खरे उतने वाले शख्स को ही नौकरी पर रखा जाएगा।
कौन हैं बैरी ड्रेविट बार्लो?
बता दें कि बैरी ड्रेविट बार्लो और उनके पार्टनर टोनी ब्रिटेन के पहले गे कपल हैं, जिन्हें माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला है। दोनों कपल सेरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने हैं। बैरी का नाम ब्रिटेन के बड़े करोड़पतियों की लिस्ट में शुमार है।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! उत्तर भारत की 4 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट डायवर्ट, 2 में बदलाव, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
1 hr agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
10 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
12 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
17 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
17 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines