World Latest News: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के समय कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वीडियो में प्रदर्शनकारी पीएम आवास पर लूट करते नजर आए थे। ऐसा ही एक वीडियो हाल में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बांग्लादेशी यूनिवर्सिटी (ढाका विश्वविद्यालय) का बताया जा रहा है, जो छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ा है। विद्यार्थी वीसी हाउस के बाहर अनोखे ढंग से प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों ने घर के आगे लाउडस्पीकर लगा रखा है। जिसमें भारतीय गाने बज रहे हैं। छात्र इन पर नाचते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:20 लग्जरी अपार्टमेंट, 200 टन सोना… भगोड़े सीरियाई राष्ट्रपति असद की रूस में कितनी संपत्ति?
प्रदर्शन के पीछे जो वजह सामने आई है, वह भी काफी चौंकाने वाली है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। बांग्लादेशी छात्र वीडियो में हरियाणवी, बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर नाचते दिख रहे हैं। मस्तमौला विरोध का ये वीडियो काफी बार देखा जा चुका है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में महिला हॉल है। इसके पास अधिक शोर-शराबा होने की शिकायत छात्रों ने वाइस चांसलर (VC) से की थी। लेकिन वीसी ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया। जिसको बाद छात्र बिफर गए। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए और वीसी के घर के आगे ही लाउड स्पीकर लगा दिया।
सपना चौधरी के गाने पर नाचे विद्यार्थी
इस दौरान मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आख्यां का यो काजल’, ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म के गाने ‘आज की पार्टी’ पर विद्यार्थी झूमते नजर आए। भोजपुरी सॉन्ग ‘टूट जाई राजा जी’ पर भी छात्रों ने डांस किया। इसका 3 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @iSoumikSaheb नाम के अकाउंट के जरिए पोस्ट किया गया है। वीडियो 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर लोग कमेंट कर मजे ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें:अबू मोहम्मद अल जोलानी कौन? अमेरिका का वॉन्टेड, जिसकी वजह से भागे राष्ट्रपति बशर अल-असद
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
2 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
5 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
17 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines