Bangladesh Violence: उस्मान हादी को अंतिम विदाई देने के लिए जुट रहे हैं हजारों समर्थक, जनाजे में मचने वाला है बवाल? 

Osman Hadi Funeral: उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बवाल मच गया था. इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारियों ने जमकर हिंसा की. आज उस्मान हादी को ढाका में अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसमें एक बार फिर हिंसा भड़कने की आशंका जताई जा रही है.

Osman Hadi Funeral

Credit: Social Media

Osman Hadi Funeral: इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी को आज अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम सिंगापुर से ढाका पहुंचा था. शनिवार यानि आज उस्मान हादी का जनाजा दोपहर करीब दो बजे जातीय संसद भवन से निकलेगा. जिसके लिए ढाका के माणिक एवेन्यू पर उनके हजारों समर्थक जुटने शुरू हो गए हैं.  समर्थकों की भीड़ को देखते हुए एक बार फिर हिंसा भड़कने के आसार नजर आ रहे हैं, जिसे देखते हुए बांग्लादेश आज हाई अलर्ट पर हैं,  सुरक्षा चाक चौबंद है. बांग्लादेश में हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सीमा पर बीएसएफ भी अलर्ट पर है. 

विज्ञापन

अंतिम संस्कार में हो सकती है देरी

हादी की मौत के बाद इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारू हो गए हैं.  बांग्लादेश में जगह-जगह पर बवाल जारी है.  उस्मान हादी के अंतिम संस्कार का समय दोपहर 2 बजे का तय किया गया है, लेकिन हिंसा को देखते हुए ये आशंका जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है. 

विज्ञापन

अंतरिम सरकार ने हादी को माना शहीद 

हादी को ढाका की अंतरिम सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है. सरकार उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हाई लेवल की तैयारी कर रही है. अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस भी हादी के जनाजे में शामिल हो सकते हैं.  इससे पहले मोहम्मद युनूस ने हादी की मौत को लेकर एक दिन के एक राष्ट्रीय शोक का ऐलान भी किया था. युनूस ने हादी की पत्नी और बच्चे की जिम्मेदारी निभाने का वादा किया था. 

विज्ञापन

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए निर्देश जारी किए

ढाका में मौजूद अमेरिकी हाई कमीशन ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिकों के लिए निर्देश जारी किए हैं. अमेरिकी उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 20 दिसंबर को उस्मान हादी के जनाजे की नमाज में भारी संख्या में लोगों के आने की आशंका है. ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. हाई कमीशन ने कहा कि अमेरिकी नागरिक प्रदर्शनों का हिस्सा ना बनें और किसी भी बड़ी सभा के आसपास जाने पर सावधानी बरतें. इससे पहले शुक्रवार को भारतीय उच्चायोग ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए निर्देश जारी किए थे.

शशि थरूर ने अंतरिम सरकार से की ये मांग

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है.  दरअसल प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के दो प्रमुख अखबारों प्रथम आलो और द डेली स्टार के दफ्तरों में आग लगा दी थी. जिसे शशि थरूर ने प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है. शशि थरूर ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से तीन मांग की हैं. थरूर ने सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा की अपील की है. उन्होंने दूतावास और वाणिज्य दफ्तर सुरक्षित रखने की मांग की है. शशि थरूर ने कहा कि हिंसा की जगह संवाद पर ध्यान दिया जाए, इसमें अंतरिम प्रमुख मोहम्मद युनूस को खुद नेतृत्व करना चाहिए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ