बांग्लादेश का भारत को बड़ा झटका, भारतीयों के लिए निलंबित की सभी वीजा सेवाएं, 2 मामलों में मिलेगी राहत

Bangladesh Suspends Visa Services: बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए सभी वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं, लेकिन 2 वीजा सेवाएं ओपन रहेंगी. बांग्लादेश ने भारत में अपने सभी दूतावासों को नए फैसले का नोटिफिकेशन भेज दिया है. साथ ही आदेश पर जल्द से जल्द अमल करने का निर्देश भी दिया है.

Bangladesh Visa Service

बांग्लादेश से पहले भारत अपनी वीजा सेवाएं बंद कर चुका है.

विज्ञापन

IPL से खिलाड़ी को बाहर करने के BCCI के फैसले के विरोधस्वरूप बांग्लादेश ने भारत को बड़ा झटका दिया है. बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए सभी वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं, लेकिन छात्रों के लिए और व्यापारिक वीजा सर्विस जारी रहेगी. बांग्लादेश सरकार ने दिल्ली, आगरतला, मुंबई, गुवाहाटी और चेन्नई स्थित अपने दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को सामान्य वीजा सेवाएं बंद करने का आदेश दे दिया है. इस फैसले को दोनों देशों के बीच जारी तनाव के असर के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से बाहर होने को तैयार बांग्लादेश, आईसीसी को आत्म-सम्मान के नाम पर दी ये नई धमकी !

विज्ञापन

भारत ने पहले ही बंद कर दी थी सेवाएं

बता दें कि बांग्लादेश से पहले भारत ने अपनी वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी थीं, जो अगले आदेश तक सस्पेंड ही रहेंगी. शेख हसीना विरोधी उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में हिंसा और तनाव पनप गया था. प्रदर्शनकारी भारत विरोधी नारेबाजी और गतिविधियां कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास और उच्च आयोग के दफ्तर पर भी हमला किया था, जिसके चलते भारत ने चटगांव स्थित इंडियन वीजा एप्लिकेशन सेंटर (IVAC) बंद कर दिया और अपनी वीजा सेवाएं निलंबित कर दीं.

बांग्लादेश ने इस वजह से किया फैसला

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं. 18 दिन में 6 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है. इसके विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेशी बॉलर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया. इसके विरोध में बांग्लादेश ने भारत के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी. साथ ही भारत आकर T20 वर्ल्ड कप खेलने से भी इनकार कर दिया. हालांकि BCCI ने बांग्लादेश का प्रस्ताव खारिज कर दिया है, लेकिन बांग्लादेश खेलने के लिए राजी नहीं है.

विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में आया तनाव

बता दें कि शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं. भारत ने बांग्लादेश छोड़कर आई शेख हसीना को पनाह दी है. बांग्लादेश ने इसका विरोध किया है और शेख हसीना को वापस भेजने की अपील की है. इस बीच उस्मान हादी की हत्या के बाद पनपे तनाव में प्रदर्शनकारियों की भारत विरोधी गतिविधियों के कारण रिश्ते और बिगड़ गए. हालात ऐसे हो गए हैं कि बांग्लादेश ने भारत में तैनात अपने हाई कमिश्नर को भी रातों-रात वतन वापस बुला लिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ