बांग्लादेश में IPL पर लगा 'बैन', मुस्तफिजुर रहमान को KKR से निकाले जाने के बाद सरकार ने उठाया सख्त कदम

Bangladesh Government Suspends IPL Telecast: BCCI के निर्देश के बाद KKR ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर करने का फैसला किया था. BCCI के इस एक्शन ने सभी को एकदम हैरान कर दिया था. अब बांग्लादेश सरकार ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए IPL के प्रसारण को अपने देश से बैन कर दिया है.

Bangladesh Government Suspends IPL Telecast

बांग्लादेश में IPL बैन

Bangladesh Government Suspends IPL Telecast: बांग्लादेश सरकार ने चौंकाने वाला कदम उठाया है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के बांग्लादेश में प्रसारण पर बैन लगा दिया है. BCCI ने कुछ समय पहले KKR को निर्देश दिए थे कि मुस्तफिजुर रहमान को उनके स्क्वाड से बाहर कर दिया जाए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने BCCI की बात मानते हुए रहमान को टीम से निकाल दिया. इसके बाद विवाद शुरू हुआ और ये समय के साथ बढ़ता गया. अब IPL के मैच बांग्लादेश के फैंस किसी भी प्लेटफॉर्म पर नहीं देख पाएंगे.

विज्ञापन

बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर लगा ‘बैन’

बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने मुस्तफिजुर रहमान को KKR से रिलीज किए जाने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने बताया था कि बांग्लादेश में IPL का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा. अब बांग्लादेश सरकार ने ऑर्डर पास कर दिया और IPL के मैच वहां लाइव नहीं आएंगे. बांग्लादेश सरकार ने अपनी स्टेटमेंट में लिखा, ‘मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने IPL 2026 से बाहर कर दिया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस तरह के फैसले का कोई कारण नहीं है. इसने बांग्लादेश के लोगों का दिल दुखाया है. इन हालात के बाद अगले नोटिस तक हमने IPL के सभी मैचों और कार्यक्रम के प्रसारण को बंद कर दिया है. ये फैसला अथॉरिटी के अप्रूवल और लोकहित से लिया गया है.’

विज्ञापन

भारत में टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी बांग्लादेश टीम

मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने का फैसला काफी चर्चा में रहा. बांग्लादेश सरकार ने सिर्फ IPL को ही बैन नहीं किया है, बल्कि अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के लीग स्टेज मैच कोलकाता और मुंबई में होने वाले थे.

विज्ञापन

BCB ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया और बताया कि वो भारत में आकर मैच नहीं खेलेंगे. उन्होंने सुरक्षा को कारण बताया. खबरें सामने आ रही हैं कि ICC ने बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जल्द ही नया शेड्यूल सामने आ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ