Bangladesh Political Crisis Tureen Afroz: बांग्लादेश में भड़की हिंसा की कई कहानियां सामने आई हैं। हिंदूओं पर हुए अत्याचार के किस्सों ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि बांग्लादेश हिंसा का असर अल्पसंख्यकों के अलावा शेख हसीना के समर्थकों पर भी पड़ा है। इस लिस्ट में बांग्लादेश की जानी मानी हस्ती तूरीन अफरोज का नाम भी शामिल है। 5 अगस्त तूरीन भी कट्टरपंथियों के निशाने पर थीं। कुछ लोग जबरन उनके घर में घुसे और फिर जो हुआ उसे सुन कर बांग्लादेश में दहशत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा।
तूरीन के साथ हुई बदसलूकी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 5 अगस्त को जब बांग्लादेश में हिंसा चरम पर थी, कुछ लोग जबरदस्ती तूरीन अफरोज के घर में घुस आए। इनमें ज्यादातर लोग 18-25 साल की उम्र के बीच थे। घर में तूरीन अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ अकेली थीं। दहशतगर्दों ने तूरीन के साथ जो सलूक किया, वो हैरान करने वाला है। उन्होंने तूरीन के बाल काट दिए और उन्हें पेंसिल से गोद डाला।
यह भी पढ़ें- आखिरी सेल्फी…अचानक नर्स के बॉयफ्रेंड की निकली चीख; मौत की दर्दनाक कहानी ने कंपाई रूह
तूरीन की डरावनी कहानी
तूरीन के अनुसार वो दिन काफी डरावना था। कट्टरपंथियों ने उनसे पूछा कि तुम हिजाब क्यों नहीं पहनती हो? उस दौरान तूरीन को सिर्फ एक ही डर सता रहा था कि कहीं कट्टरपंथी उन्हें मार कर उनकी बेटी का बलात्कार ना कर लें। तूरीन बुरी तरह से डरी हुई थीं। उन्होंने कट्टरपंथियों की हां में हां मिलाते हुए हिजाब पहनने पर सहमति दर्ज करवाई। मगर कट्टरपंथी यहीं नहीं रुके। उन्होंने तूरीन के बाल काटे और उनको पेंसिल तक चुभोई।
कट्टरपंथियों ने दी धमकी
तूरीन अफरोज का कहना है कि कट्टरपंथियों ने उन्हें देश छोड़ने तक की धमकी दी। कट्टरपंथियों ने तूरीन से कहा कि तुम अपनी मां शेख हसीना के साथ क्यों नहीं गई? क्या मोदी ने तुमको नहीं बुलाया? तूरीन ने उनसे कहा कि मेरे मां-बाप सब चले गए लेकिन मैं कहीं नहीं जाऊंगी। मैं इसी देश में रहूंगी। यह मेरा देश है। इस हादसे के बाद तूरीन अफरोज दो दिन तक घर में रहीं और घर से बाहर भी नहीं निकलीं।
कौन हैं तूरीन अफरोज
बता दें कि तूरीन अफरोज बांग्सादेश की चीफ प्रॉसिक्यूटर रह चुकी हैं। बैरिस्टर के रूप में तूरीन अफरोज ने 1971 के आरोपी रजाकारों को सजा दिलवाई थी। तूरीन के घर में घुसने वाले कट्टरपंथी अल बद्र और जमात-ए-इस्लामी के थे। उन्होंने तूरीन से यहां तक कहा कि शेख हसीना के कहने पर तुमने इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में कई लोगों को झूठे आरोपों में फंसा दिया।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat मामले का निर्णय टला तो भड़क उठा ओलंपियन गोल्ड मेडलिस्ट, कहा 4 साल…
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
5 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
5 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
9 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
10 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के आवास पर जुटे इंडिया ब्लॉक के नेता, चाय पर चर्चा शुरू
10 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
18 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
20 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines