'इंदिरा गांधी महान थीं, मैं नहीं' बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ऐसा किस सवाल पर कहा?

Sheikh Hasina on Indira Gandhi: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि इंदिरा गांधी महान थीं, मैं नहीं हूं। हसीना पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। पढ़ें, पूरी खबर…

sheikh hasina remarks on indira gandhi

Bangladesh PM Sheikh Hasina on Indira Gandhi: बांग्लादेश की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि इंदिरा गांधी महान थीं, लेकिन मैं नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपने लोगों की मां के रूप में देखभाल करती हूं। जब आप देश चलाते हैं तो आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि आप पुरुष हैं या महिला। हसीना ने कहा कि मैं अपने लोगों के लिए काम करने की कोशिश करती हूं।

विज्ञापन

पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनीं शेख हसीना

विज्ञापन

शेख हसीना पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई हैं। उनकी पार्टी आवामी लीग को बंपर जीत मिली है। आवामी लीग ने जहां 300 में से 299 सीटों पर हुए चुनाव में 152 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं जातीय पार्टी को महज आठ सीटें ही हासिल हो पाईं। निर्दलीय उम्मीदवार भी 45 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महिला बनीं हसीना

हसीना ने गोपालगंज-3 संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा। उन्हें 2,49, 965 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के प्रत्याशी को महज 469 वोटों से संतोष करना पड़ा। इसी के साथ वे दुनिया में सबसे लंबे समय तक किसी देश की सत्ता संभालने वाली पहली महिला नेता बन गई हैं। वह 1996 से 2001 और 2009 से अब तक प्रधानमंत्री पद पर हैं।

विज्ञापन

‘मैं बहुत सीधी और आम महिला हूं’

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने अपनी तुलना इंदिरा गांधी, श्रीलंका की भंडारनायके और इजराइल की गोल्डा मेयर से करने पर कहा कि वे बहुत महान महिलाएं थीं। मैं नहीं हूं। मैं बहुत सीधी और आम महिला हूं। मैं लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी महसूस करती हूं कि मुझे उनकी सेवा करनी है।

विज्ञापन

‘भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध हैं’

विज्ञापन

भारत को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में शेख हसीना  ने कहा कि भारत बांग्लादेश का एक बड़ा दोस्त है। भारत ने 1971 और 1975 में हमारा समर्थन किया था। हम भारत को अपना पड़ोसी मानते हैं। भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध हैं। अगले 5 वर्षों में हमारा मुख्य फोकस आर्थिक प्रगति और हमने जो भी काम शुरू किया है, उसे पूरा करने पर होगा।

प्र

विज्ञापन

प्रयागराज में इंदिरा गांधी का हुआ जन्म

विज्ञापन

बता दें कि इंदिरा गांधी देश की पूर्व प्रधानमंत्री थीं। वे 1980-84 और 1966-1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।  उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को प्रयागराज में हुआ था। इंदिरा की माता का नाम कमला नेहरू और पिता का नाम जवाहरलाल नेहरू था। उनकी शादी फिरोज गांधी से हुई थी। उनके दो बेटे राजीव गांधी और संजय गांधी थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ