Bangladesh New Currency Note : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने रविवार को नए करेंसी नोट जारी किए। नए करेंसी नोटों से बांग्लादेश के संस्थापक पिता और पूर्व प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर हटा दी गई। अब उनकी जगह पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीरों को महत्व दिया गया।
बांग्लादेश के नए करेंसी नोटों पर शेख मुजीबुर रहमान की जगह हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीर छपी है। शेख मुजीबुर रहमान अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता भी हैं और बांग्लादेश के सभी करेंसी नोटों पर उनकी तस्वीर छपी थी। पिछले साल ही बांग्लादेश बैंक ने ऐलान कर दिया था कि नए करेंसी नोट जारी करने पर कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश को लेकर चीन अलर्ट पर, दुल्हन खरीदकर लाने वालों के लिए जारी की एडवाइजरी
प्राकृतिक परिदृश्य पर केंद्रित नई मुद्रा
बांग्लादेश बैंक के प्रवक्ता आरिफ हुसैन खान ने न्यूज एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा कि नई मुद्रा बांग्लादेश के प्राकृतिक परिदृश्य और ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित करने पर केंद्रित है। नई श्रृंखला और डिजाइन के तहत नोटों पर कोई मानव चित्र नहीं होगा, बल्कि प्राकृतिक परिदृश्य और पारंपरिक स्थल प्रदर्शित होंगे।
हिंदू, बौद्ध मंदिरों को मिली तवज्जो
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक नोटों में हिंदू, बौद्ध मंदिरों, स्वर्गीय जैनुल आबेदीन की कलाकृति और राष्ट्रीय शहीद स्मारक की तस्वीरें शामिल होंगी, जो 1971 के मुक्ति युद्ध के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देती हैं। बांग्लादेश बैंक ने तीन अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट जारी किए हैं।
पहले भी बदली थी बांग्लादेश की मुद्रा
आरिफ हुसैन खान ने कहा कि नए नोट केंद्रीय बैंक के मुख्यालय से जारी किए गए और बाद में देश भर में इसके अन्य कार्यालयों से भी जारी किए जाएंगे। नए डिजाइन वाले अन्य मूल्यवर्ग के नोट चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। यह पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश ने अपनी मुद्रा बदली है। 1972 में पाकिस्तान से आजाद होने के बाद देश ने अपनी मुद्रा बदली थी। इन नोटों पर नए बने देश का नक्शा छपा था।
यह भी पढ़ें : हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की बढ़ीं मुश्किलें, फर्जी केस में फंसाया, कुछ दिन पहले मिली थी जमानत
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 hr agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
1 hr agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
8 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
9 hrs agoLIVE: मेरे खिलाफ 45 नहीं, 100 FIR होनी चाहिए- राहुल गांधी
9 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
10 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines