'इस देश में हिंदूओं को कुचलने की कोशिश', साधु चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी का बड़ा बयान

Chinmoy Krishna Das Brahmachari: साधु चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ बांग्लादेशी राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा भगवा झंडा फहराने का आरोप है।

Bangladesh, Bangladesh Hindu protest, Bangladesh monk Chinmoy Krishna Das Brahmachari.

Chinmoy Krishna Das Brahmachari

Chinmoy Krishna Das Brahmachari: बांग्लादेश में हिंदू विरोध प्रदर्शन को कुचलने की कोशिश की जा रही है। देश में देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे 18 लोगों में से एक हिंदू साधु चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी ने इंडिया टुडे डिजिटल को दिए बयान में ये दावा किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हैं और सरकार की उनके खिलाफ मुकदमेबाजी अल्पसंख्यक हिंदूओं के अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन करने वाले नेतृत्व को खत्म करने का एक प्रयास है।

साधु चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी ने कहा कि बांग्लादेश सरकार का उनके और अन्य लोगों के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई का उद्देश्य मुस्लिम बहुल देश में अल्पसंख्यकों के लिए गारंटी की मांग करने वाले आंदोलन का नेतृत्व को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी हिंदू संगठन के खिलाफ देशद्रोह के मामले को वापस लेने के लिए उन्होंने सोमवार तक की समय सीमा दी थी जो अब खत्म होने वाली है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

यह है पूरा मामला 

बता दें साधु चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ बांग्लादेश की चटगांव के न्यू मार्केट इलाके में कथित बांग्लादेशी राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा भगवा झंडा फहराने को लेकर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 25 अक्टूबर की है। हालांकि आरोपों पर रैली के आयोजकों ने कहा था कि उनका भगवा झंडों से कोई लेना-देना नहीं है। आगे आयोजकों ने आरोप लगाते हुए कहा था विवादित झंडा बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि एक इस्लामी झंडा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ