Sheikh Hasina Booked for Murder: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना और 6 अन्य लोगों के खिलाफ एक किराना स्टोर मालिक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार 19 जुलाई को ढाका के मोहम्मदपुर इलाके में पुलिस की गोलीबारी में स्थानीय किराना स्टोर के मालिक अबू सईद की मौत हो गई थी। बता दें तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर भागने के बाद हसीना पर यह पहली कानूनी कार्रवाई है।
मामले में 6 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कामा, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल मामून और पूर्व डीबी चीफ हारुनोर राशिद शामिल हैं। इनके अलावा हबीबुर रहमान, पूर्व डीएमपी आयुक्त बिप्लव कुमार सरकार हैं। बता दें कि बांग्लादेश में छात्रों के आरक्षण विरोधी आंदोलन के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद उन्होंने देश छोड़ दिया था।
किसी अनजान शख्स ने दर्ज कराया मामला
बांग्ला अखबार दे डेली स्टार के अनुसार मोहम्मदपुर के रहने वाले आमिर हमजा ने ढाका मेट्रोपोलिटन अदालत में शेख हसीना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। ये शिकायत कब हुई इस संबंध में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। शिकायतकर्ता शातिल के अनुसार पीड़ित उसका करीबी नहीं था लेकिन एक मासूम की मौत हुई है। इसके कारण उन्होंने स्वयं अपनी इच्छा से यह मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार अबू सईद की मौत उस समय हुई जब पुलिस आरक्षण आंदोलन के दौरान छात्रों पर गोलियां बरसा रही थी। शातिल ने कहा कि पीड़ित का परिवार पंचगढ़ जिले के बोडा में रहता हैं।
ये भी पढ़ेंः हिंदुओं पर हमले को लेकर सरकार ने मांगी माफी, ब्रिगेडियर हुसैन बोले-हम सुरक्षा देने में विफल रहे
बीएसएफ की गोली से तस्कर की मौत
उधर बांग्लादेश बाॅर्डर पर बीएसएफ की गोली से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। मारे गए व्यक्ति की पहचान तस्कर के तौर पर हुई है। वह बांग्लादेश के चपैनवाबगंज जिले के ऋषिपारा गांव का रहने वाला था।
ये भी पढ़ेंः ‘राक्षस चला गया…’, मोहम्मद यूनुस का शेख हसीना पर तंज, छात्र क्रांति पर कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
कौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
6 mins agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
3 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
4 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
14 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
23 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines