Bangladesh Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शनिवार तड़के एक लोकप्रिय शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल सेवा की 28 इकाइयों के साथ-साथ सेना, नौसेना और वायु सेना की टीमें भी आग पर काबू पाने में जुटी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपड़ों के एक लोकप्रिय बाजार के आंशिक रूप से नष्ट हो जाने के कुछ दिनों बाद शनिवार को यहां के न्यूमार्केट और ढाका कॉलेज के बीच शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए तीनों सेनाओं को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह करीब छह बजे अचानक लगी आग
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूमार्केट पुलिस थानाध्यक्ष शफीकुल गनी साबू के हवाले से बताया कि लोकप्रिय न्यूमार्केट और ढाका कॉलेज के बीच शॉपिंग सेंटर न्यू सुपरमार्केट की दूसरी मंजिल पर सुबह 5:45 बजे आग लगी और तेजी से अन्य मंजिलों तक फैल गई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बांग्लादेश सरकार ने आग पर काबू पाने में मदद के लिए एक अर्धसैनिक बल, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के 12 प्लाटून तैनात किए हैं। द अग्निशमन सेवा के सहायक उप निदेशक शाहजहां सिकदर ने बताया कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चला है और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कुछ दिनों पहले भी कपड़े के मार्केट में लगी थी आग
ढाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, दुकान के मालिक आग की खबर सुनकर बाजार पहुंचे और जितना हो सके उतना सामान बचाने की कोशिश की। कहा गया है कि अपनी दुकानों को आग की लपटों में जलते देख उनमें से कई फूट-फूट कर रोने लगे।
शनिवार की घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिनों पहले ही यहां एक लोकप्रिय कपड़ा बाजार में हजारों दुकानों में भीषण आग लग गई थी। बंगलादेश में रिसाव वाले गैस सिलेंडरों, दोषपूर्ण एयर कंडीशनरों और खराब बिजली के तारों के कारण इमारतों में आग लगने और विस्फोट होने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 hr agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
7 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
11 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
12 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
14 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
17 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines