Mamunul Haq Lost Election: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव हो गए हैं और आज घोषित हुए चुनाव परिणाम के अनुसार भारत के खिलाफ जहर उगने वाला मामूनुल हक चुनाव हार गया है। मामूनुल हक ढाका-13 सीट से बांग्लादेश खिलाफत मजलिस का उम्मीदवार था, लेकिन इस सीट से तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार बॉबी हजाज जीत गए हैं।
2021 में बांग्लादेश गए थे प्रधानमंत्री मोदी
बता दें कि मामूनुल हक पर हिंसा भड़काने के आरोप लगे हैं। शेख हसीना के कार्यकाल में देश में हिंसा भड़काने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री मोदी 26 मार्च 2021 को जब बांग्लादेश गए थे, उस समय भी मामूनुल हक पर लोगों को भड़काकर हिंसा कराने के आरोप लगे थे। बांग्लादेश की आजादी की एनिवर्सरी के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी वहां निमंत्रण पर गए थे।
हिंसा भड़काने के आरोपी में हुए गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम ने विरोध किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी और कई लोगों ने जान गंवाई थी। उस समय मामूनुल हक संगठन के संयुक्त महासचिव थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन शेख हसीना के पद छोड़ने और देश से बाहर जाने के बाद बनी अंतरिम सरकार ने मामूनुल हक को रिहा कर दिया था।
मदरसों और इस्लामी व्यवस्था का समर्थक
बता दें कि मामूनुल हक के संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम की स्थापना साल 2010 में हुई थी. इस्लामी सोच का समर्थन करने वाला यह संगठन संविधान में बदलाव का विरोधी रहा है। मदरसों और इस्लामी व्यवस्था का समर्थक है। मामूनुल हक इस संगठन का प्रमुख चेहरा है। मामूनुल हक अकसर अपने भड़काऊ भाषणों और कट्टर सोच के लिए सुर्खियों में रहते हैं, विवादों से भी इनका नाता रहा है।
बता दें कि बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव हुए हैं, जिनमें खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बहुमत हासिल किया और सरकार बनाई। वहीं अब तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनने तय माना जा रहा है।