बांग्लादेश में आम चुनाव होने में अब कुछ ही वक्त बाकी है. सभी पार्टियां पूरे जोर-शोर से मतदान की तैयारियों में जुटी है. 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले ओपनियिन पोल के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है. इस सर्वे में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को भारी बहुमत मिला है. एमिनेंस एसोसिएट्स फॉर सोशल डेवलपमेंट (EASD) के ओपिनियन पोल में ये साफ हुआ है कि करीब 70 प्रतिशत वोटर्स ये चाहते हैं कि इस बार खालिदा जिया की BNP बांग्लादेश की बागडोर संभाले. इस सर्वे में दूसरा नंबर जमात-ए-इस्लामी को मिला है. 19 प्रतिशत लोगों का मानना है कि जमात-ए-इस्लामी सत्ता में आए.
ये भी पढ़ें: कौन थीं बांग्लादेश की पहली महिला PM खालिदा जिया, 3 देशों की नागरिकता, तीन बार संभाली देश की कमान
पलट गए आवामी लीग के समर्थक
ओपिनियन पोल में सबसे हैरानी कर देने वाली बात ये सामने आई है कि आवामी लीग के कई समर्थकों का मूड अब बदल चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक शेख हसीना की पार्टी के करीब 60 प्रतिशत समर्थक अब बीएनपी को वोट देना चाहते हैं, वहीं 25 प्रतिशत का मानना ये है कि जमात-ए-इस्लामी सत्ता में आनी चाहिए. वहीं बांग्लादेश में BNP और जमात-ए-इस्लामी के अलावा बाकी दलों की हालात काफी कमजोर है. नेशनल सिटीजन पार्टी(NCP) को महज 2.6% और जातीय पार्टी को 1.4% लोगों ने अपना समर्थन दिया है.
महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं खालिदा
ये ओपिनियन पोल 20 दिसंबर से 1 जनवरी तक किया गया है. इस दौरान 300 संसदीय क्षेत्रों के करीब 20,495 लोगों से बातचीत की गई. महिला वोटर्स के बीच खालिदा जिया काफी फेमस हैं, करीब 71 प्रतिशत महिलाएं बीएनपी को वोट देना चाहती हैं. वहीं, बांग्लादेश के राजशाही और चटगांव में बीएनपी को 74 प्रतिशत समर्थन मिला है. सर्वे के मुताबिक, बांग्लादेश के 74 प्रतिशत लोग मानते हैं उनके इलाके में बीएनपी के उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत मिलेगा.
ये भी पढ़ें: खालिदा जिया के निधन के बाद अचानक टल गए ये 2 अहम मुकाबले, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिखा ये शोक संदेश
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
8 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
11 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
12 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
16 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
20 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
22 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
22 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
22 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines