खालिदा जिया के निधन के बाद अचानक टल गए ये 2 अहम मुकाबले, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिखा ये शोक संदेश

Khaleda Zia Death: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन 30 दिसंबर 2025 की सुबह को हुआ, जिसके बाद बीसीबी ने आज होने वाले 2 बीपीएल मैचों को फ्यूचर के लिए पोस्टपोन कर दिया है.

Khaleda Zia Death

Two BPL Matches Postponed: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को होने वाले दोनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैचों को रद्द कर दिया है, क्योंकि वहां की पूर्व प्रधानमंत्री खलीदा जिया का सुबह निधन हो गया. ये ऐलान दुखद खबर के तुरंत बाद किया गया, जब आज का पहला मैच, सिलहट टाइटंस और चटगांव रॉयल्स के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला था.

विज्ञापन

बांग्लादेश की पहली महिला पीएम

खालिदा जिया का निधन मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे हुआ. इस दिवंगत लीडर ने देश की प्रधानमंत्री के रूप में 2 कार्यकाल पूरे किए, 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक. वो बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थीं. वो 1984 से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष और नेता रही थीं, जिसकी स्थापना उनके पति ने की थी.

विज्ञापन

बोर्ड ने लिखा शोक संदेश

बीसीबी ने शोक संदेश जारी करते हुए एक्स पर लिखा, ‘पीएम के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बांग्लादेश में क्रिकेट के विकास के लिए शानदार समर्थन दिया, क्रिकेट की बुनियादी सुविधाओं में सुधार और देशव्यापी खेल के विकास में अहम योगदान दिया. उनकी दूरदर्शिता और प्रोत्साहन ने आज खेल के कई प्रगति के रास्ते खोलने में मदद की.

बाद में होंगे दोनों मुकाबले

बेगम खालिदा जिया की विरासत को सम्मानित करने के लिए, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है है कि आज होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच रद्द कर दिए गए हैं और इन्हें फिर से शेड्यूल किया जाएगा. रिवाइज्ड मैचों की डिटेल समयानुसार इंफॉर्म किए जाएंगे. बीपीएल का 2025-26 सीजन 26 दिसंबर को शुरू हुआ था, और 3 मैच पहले ही कम्पलीट हो चुके हैं. ढाका कैपिटल्स और रंगपुर राइडर्स को मंगलवार को दूसरे मैच में आमने-सामने होना था. हालांकि 2 मैच टलने से टूर्नामेंट पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ