Bangladesh election 2024 Violence fire to polling station school: बांग्लादेश में चुनाव से पहले जबर्दस्त हिंसा शुरू हो गई है। ट्रेन में आग लगाने के बाद उपद्रवियों ने मतदान केंद्र और स्कूल में भी आग लगा दी है। यहां गाजीपुर के एक मतदान केंद्र और स्कूल को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना तब हुई है जब देश में 7 जनवरी को आम चुनाव के लिए मतदान होने हैं। जिस स्कूल में आग लगाई गई है उसका इस्तेमाल चुनाव में मतदान केंद्र के रूप में किया जाना था। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। वहीं चुनाव से पहले सेना तैनात की गई है।
बीडी न्यूज़ 24 डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल उस्मान अली ने बताया कि वायरलेस गेट क्षेत्र में टी एंड टी आदर्श हाई स्कूल में शनिवार सुबह करीब 2:30 बजे आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय अग्निशमन केंद्र को दी गई। अधिकारी इसे आगजनी की घटना बता रहे हैं। आग की वजह से कंप्यूटर, टैबलेट, फर्नीचर समेत कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स जलकर खाक हो गए। खबर है कि आग लगने की घटना के बाद अब इस स्कूल को मतदान केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें-हवा में अचानक टूटी प्लेन की खिड़की, फिर पायलट ने ऐसे बचाई 180 लोगों की जान
उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार रात को उपद्रवियों ने एक ट्रेन में आग लगा दी जिसमें 4 लोगों की जलकर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। आगजनी की यह घटना राजधानी ढ़ाका के गोपीबाग इलाके में हुई। जिस ट्रेन में आग लगाई गई उसका नाम बेनापोल एक्सप्रेस था। आग ट्रेन के 4 डिब्बों तक फैल गई थी।
विपक्षी दलों का क्या है आरोप
बांग्लादेश में होने वाले चुनाव का वहां की विपक्षी पार्टियां बहिष्कार कर रही हैं। उनका आरोप है कि शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएगा। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली पार्टी ने चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इसके अलावा अन्य दलों ने भी चुनाव का बहिष्कार किया है।
ये भी पढ़ें-बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा, उपद्रवियों ने ट्रेन की बोगी जलाई, 5 की मौत
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
13 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
15 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
16 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
16 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
19 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
20 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
20 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
23 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
23 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines