Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में छात्रों के आरक्षण विरोधी आंदोलन से मंगलवार को भी पूरे देश में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग पर नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को अतंरिम सरकार मुखिया नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और छात्र नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। इसमें तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख भी मौजूद रहे। उधर दो महीने से जारी हिंसा मंगलवार को भी नहीं थमी। उपद्रवियों ने अवामी लीग पार्टी के नेता की होटल में आग लगा दी। इस घटना में इंडोनेशियाई नागरिक समेत 24 लोग जिंदा जल गए। उपद्रवियों ने बांग्लादेशी सिंगर राहुल आनंद के घर को फूंक दिया। इससे पहले उन्होंने क्रिकेटर्स के घरों पर भी हमला बोलते हुए आग के हवाले कर दिया था। आइये जानते हैं बांग्लादेश में मंगलवार को दिनभर क्या हुआ?
1. बीएनपी नेता और पूर्व पीएम खालिदा जिया ने जेल से रिहा होने के बाद छात्रों के प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने तख्तापलट के बाद से ही जारी हिंसा, बर्बरता और संसाधनों के नुकसान पर दुख जताया।
2. पूर्व पीएम शेख हसीना इस्तीफे के बाद से ही भारत में हैं। पहले उनके लंदन और फिनलैंड जाने की योजना थी लेकिन वहां की सरकार से अनुमति नहीं मिलने के कारण फिलहाल वे भारत में ही रहेंगी।
3. बांग्लादेश में मंगलवार को अवामी लीग और उसकी सहयोगी पार्टियों के 29 नेताओं और परिवार के सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं।
4. सोमवार को उपद्रवियों ने अवामी लीग पार्टी से जुड़े एक नेता की होटल में आग लगा दी थी। इस घटना में एक इंडोनेशियाई नागरिक समेत 24 लोगों की मौत हो गई।
5. हसीना सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मोहिबुल चैधरी, ग्रामीण विकास मंत्री मोहम्मद तजुल, वित्त मंत्री अबुल हसन अली, खेल मंत्री नजमुल हसन और पार्टी के अन्य नेता हिंसा में मारे जाने के डर से देश छोड़कर भाग गए।
6. बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ए एम महबूब ने कहा कि हम भारत से अच्छा रिश्ता बनाए रखना चाहते हैं। बता दें कि महबूब विपक्षी पार्टी बीएनपी के जनरल सेकेट्री हैं।
7. हिंसा के कारण पिछले 2 दिनों से बंद हवाई सेवाएं आज फिर से बहाल हो जाएगी। आज एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो बुधवार को दिल्ली से ढाका के लिए निर्धारित फ्लाइट्स संचालित करेगी।
8. ढाका के नया पलटन मैदान में पूर्व पीएम खालिदा जिया की बीएनपी पार्टी आज एक जनसभा आयोजित करेगी। इस जनसभा को खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान संबोधित करेंगे।
9. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर मंगलवार को एस. जयशंकर ने संसद में बयान दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि हम ढाका प्रशासन के संपर्क में है। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। मंदिरों में आगजनी की जा रही है और अल्पसंख्यकों के व्यापारिक प्रतिष्ठान लूटे जा रहे हैं। जोकि चिंताजनक है।
10. बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध और ईसाई एकता परिषद के नअुसार सोमवार से अब तक हिंदुओं के 300 घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई है। इसके साथ ही 15-20 हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया है। संगठन के महासचिव राणा दासगुप्ता ने कहा कि अभी तक हिंसा के विभिन्न मामलों में 40 लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: भारत के खिलाफ हुए 7 पड़ोसी देश! हसीना-मोदी की क्यों हुई तुलना, साजिश के पीछे किसका हाथ?
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
5 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
6 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
8 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
21 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
22 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
23 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines