Video: भारत के खिलाफ हुए 7 पड़ोसी देश! हसीना-मोदी की क्यों हुई तुलना, साजिश के पीछे किसका हाथ?

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में शुरू हुए राजनीतिक संकट के असर से भारत बी अछूता नहीं है। इसका असर यहां भी दिख रहा है। इस खास वीडियो स्टोरी में जानिए बांग्लादेश के संकट के भारत के साथ कनेक्शन और इससे जुड़े पांच बड़े सवालों के जवाब।

PM Narendra Modi And Sheikh Hasina

Bangladesh Political Crisis : बांग्लादेश में चल रहा राजनीतिक संकट भारत के लिए भी गंभीर हो गया है। शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद अब इस बात को लेकर भी रिपोर्ट्स आ रही हैं जिनमें दावे किए जा रहे हैं कि इस साजिश के पीछे किसका हाथ है। इसके अलावा पड़ोसी देश में बने हालात के बाद भारत के सात पड़ोसी देश उसके खिलाफ हो गए हैं। दरअसल, भारत के पड़ोस में बांग्लादेश ही अकेला ऐसा देश था जिसके साथ उसके संबंध अच्छे थे। बता दें कि न तो आक्रामक नीति वाले चीन के साथ भारत के रिश्ते अच्छे हैं न पाकिस्तान के साथ। बीते समय में नेपाल का रुख भी चीन समर्थक होता दिखा है और श्रीलंका की स्थिति भी कुछ-कुछ वैसी ही है।

बता दें कि शेख हसीना बांग्लादेश से निकलने के बाद भारत पहुंची थीं। यहां उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी। लेकिन, बड़ा मुद्दा यह है कि बांग्लादेश में हालात बिगड़ने और शेख हसीना के भारत आने के बाद मोदी सरकार की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इसके साथ ही भारत का विपक्ष शेख हसीना और नरेंद्र मोदी की तुलना भी करने लगा है। साजिश के पीछे चीन और पाकिस्तान के अलावा अमेरिका का नाम भी सामने आया है। इस स्पेशल वीडियो रिपोर्ट में इन सवालों के जवाब जानने के साथ जानें शेख हसीना के राज में बांग्लादेश में क्या हुआ और किस तरह आंदोलनकारियों ने सारी हदें पार कर दीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ